Home » उत्तराखंड के टनल पर टूटकर गिरा पहाड़, हाईवे बंद होने से फंसे सैलानी

उत्तराखंड के टनल पर टूटकर गिरा पहाड़, हाईवे बंद होने से फंसे सैलानी

by Rakesh Pandey
Landslide on Badrinath Highway
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

देहरादून : Landslide on Badrinath Highway : उत्तराखंड के चमोली में पहाड़ गिरने की वीडियो काफी वायरल हो रही है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे पलक झपकते ही एक पहाड़ दरक गया। पहाड़ का मलबा सड़क पर गिरा और शेष नीचे खाई में जा गिरा। इसकी वजह से जोशीमठ-बद्रीनाथ हाईवे को तत्काल बंद कर दिया गया है। 9 जुलाई को जोशीमठ में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर भयानक लैंडस्लाइड हुआ था। इस दौरान भरभराकर बड़े-बड़े बोल्डर पहाड़ी से गिरने लगे, जिसके बाद बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। रास्ता चालू कराने के लिए मशीनें लगी हुई हैं। आमतौर पर बारिश के मौसम में पहाड़ों के दरकने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इस वीडियो को देखकर दिल दहल जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश की वजह से एक पहाड़ भर-भराकर गिर रहा है।

Landslide on Badrinath Highway : उत्तराखंड के पातालगंगा में भूस्खलन

उत्तराखंड में बारिश की वजह से जलभराव और लैंडस्लाइड की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कई गांव पानी में डूब गए हैं तो कई जिलों में पानी का स्तर बढ़ गया है। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत व बचाव टीम को तैनात किया गया है। इसी बीच आज उत्तराखंड के चमोली में लैंडस्लाइड हुआ है। बद्रीनाथ हाईवे पाताल गंगा के पास पहाड़ी भर-भराकर टूट गई। लैंडस्लाइड के दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Landslide on Badrinath Highway : भर-भराकर गिरा पहाड़

भूस्खलन की घटनाओं के कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसे देखने से ही लोगों की रूह कांप जा रही है। गनीमत रही है कि हादसे के समय लोग सतर्क हो गए। हादसे के बाद से सड़क पूरी तरह से जाम हो गया। बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से धारचूला से 16 किलोमीटर दूर टनकपुर तवाघाट राष्ट्रीय हाईवे स्थित राउती पुल के पास भूस्खलन हो गया था। भूस्खलन में पहाड़ी का एक विशालकाय चट्टान टूटकर काली नदी में गिर गया था। पहाड़ी के विशालकाय चट्टान गिरने से चारों ओर धूल का गुबार फैल गया था।

वहीं, इस लैंडस्लाइड के बाद जोशीमठ बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा गिरने से हजारों यात्री मार्ग के दोनों ओर फंसे हुए हैं। पहाड़ी टूटने से सड़क पर पत्थर और मिट्टी गिरने से काफी नुकसान भी हुआ है। वहीं पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यह घटना लगभग पौने एक बजे के आसपास बद्रीनाथ हाईवे पर पातालगंगा लंगसी के पास यातायात टनल के ठीक ऊपर की पहाड़ी की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही प्रशासन भी सतर्क हो गया और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें कर्णप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी पर सुरक्षित रोक लिया गया।

Read Also-केदारनाथ मंदिर के पास ग्लेशियर टूटकर गिरा, हिमपात देखते ही मंदिर से भागने लगी श्रद्धालुओं की भीड़

Related Articles