Home » Latehar Naxal Surrender : लातेहार में 5 लाख के इनामी समेत दो जेजेएमपी उग्रवादियों ने किया सरेंडर

Latehar Naxal Surrender : लातेहार में 5 लाख के इनामी समेत दो जेजेएमपी उग्रवादियों ने किया सरेंडर

by Anand Mishra
Latehar Naxal Surrender
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar (Jharkhand) : झारखंड के लातेहार में उग्रवादी संगठन जनमुक्ति परिषद (JJMP) के दो उग्रवादियों ने बुधवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में ब्रजेश यादव और अवधेश लोहरा शामिल है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में दोनों उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया। ब्रजेश यादव गुमला जिले का रहने वाला है। इस पर पांच लाख रूपये का इनाम भी घोषित था, जबकि अवधेश लातेहार के हेरहंज का रहने वाला है। पलामू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेंद्र कुमार सिन्हा और लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने दोनों उग्रवादियों को माला पहनाकर समाज के मुख्य धारा में स्वागत किया।

लातेहार जिले के लिए बड़ी उपलब्धि : आईजी

आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि झारखंड सरकार की नई दिशा नीति का लाभ उठाकर नक्सली अपना जीवन सुधार सकते हैं। वर्ष 2025 में अब तक लातेहार जिले में 21 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, यह किसी भी जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय अन्य उग्रवादियों-नक्सलवादियों को भी आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित किया।

बचे हुए नक्सलियों के पास मार्च तक का समय : एसपी

लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि लातेहार जिले में नक्सलियों और उग्रवादियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब जिले में केवल चार से पांच नक्सली ही बचे हैं। बाकी नक्सलियों के पास मार्च 2026 तक का समय है। मार्च 2026 तक लातेहार जिला पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नक्सली या तो आत्मसमर्पण करेंगे या मारे जाएंगे। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल (SSB) के कमांडेंट राजेश सिंह, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कमांडेंट याद राम बुनकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Read Also: चक्रधरपुर में दुष्कर्म करने का आरोपी भाग निकला था गुजरात, पकड़ लाई पुलिस

Related Articles

Leave a Comment