इंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई : उर्फी जावेद! नाम तो सुना ही होगा! उर्फी जावेद को भला आज कौन नहीं जानता होगा। सोशल मीडिया की सनसनी है। हर दिन कोई न कोई अंतरंगी वीडियो सामने आते ही रहते हैं। हालांकि अपने अंतरंगी ड्रेस के लिए अधिकांश ट्रोल भी होती हैं। लेकिन उर्फी जावेद पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता। क्योंकि उर्फी जावेद अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती है। वो खुलकर जीती हैं। उर्फी जावेद का आत्मविश्वास तो देखते ही बनता है। पपाराजी को हमेशा ही बोल्ड और सेक्सी पोज देकर फोटो भी खिंचवाती है।
प्लेन में अपने साथ हुई छेड़छाड़ का वीडियो किया शेयर
उर्फी जावेद हमेशा ही अपने स्टाइल सेंस के साथ विवादों को लेकर चर्चा में रहती है। हाल ही में वो उनके साथ फ्लाईट में हुई छेड़छाड़ का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे लेकर वो इन दिनों सुर्खियों में है।
मुंबई से गोवा की फ्लाइट में हुई थी छेड़छाड़
लोग भी इस वीडियो आने के बाद उर्फी के सपोर्ट में खड़े दिखे। उनके साथ यह छेड़छाड़ की घटना मुंबई से गोवा जाते समय फ्लाईट में घटित हुई थी। ऊर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन पर छेड़खानी करने वाले लड़कों का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने फ्लाईट में उन लड़कों का विरोध भी किया, और कारण भी पूछा। उर्फी ने बाकायदा अपनी स्टोरी बताया कि मुंबई से गोवा सफर करते हुए फ्लाइट में मुझे शोषण का शिकार होना पड़ा। उनके साथ लड़के तरह-तरह के अजीबोगरीब बातों के साथ छेड़खानी भी कर रहे थे। इस बारे में पूछने पर लड़को में से एक ने बताया कि उनके दोस्त ड्रिंक कर लिए हैं। इस पर उर्फी ने उन सब को बेबाकी से जवाब देते हुए बोला कि वो पब्लिक फीगर है, कोई पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं है।
उर्फी कई बार हो चुकी है उप ऊप्स मोमेंट की शिकार
उर्फी जावेद कई बार ऊप्स मोमेंट की शिकार हो चुकी हैं। इसके बावजूद उर्फी का आत्मविश्वास देखते ही बनता है।
सोशल मीडिया पर होती रही हैं ट्रोल
पैपराजी जब उनका फोटो क्लिक करते है तो ऐसे कई बार होता है कि वो अपने आउटफिट के चलते ऊप्स मोमेंट का शिकार हो जाती है। जिसके चलते सोशल मीडिया पर वो ट्रोल भी होती हैं।
आउटफिट को लेकर भी रहती हैं चर्चा में
उर्फी अभी तक हर प्रकार के आउटफिट पहन चुकी है। वह कागज, पता, कपड़ों के टुकड़े, ज्वेलरी से लेकर जंजीरों तक को अपना आउटफिट के रूप में इस्तेमाल कर चुकी है। उनके हर आउटफिट अतरंगी होता है। हाल ही में वो अपने घर से निकल रही थी तभी वहाँ पहले से जमा पैपराज उनका फोटो क्लिक करने लगे। तभी हाई हिल पहनी उनके पैर सीढ़ी से लड़खड़ा गए। उस दौरान वह ऊप्स मोमेंट की शिकार हो गईं। इस तरह की
ऊप्स मोमेंट उनके साथ कई बार हो चुके है।
मणिपुर महिला के साथ हुए अपमान को किया था स्पोर्ट
उर्फी जावेद हर जगह लाईमलाइट में बनी रहती हैं। उर्फी ने मणिपुर कुकी जनजाति की महिला के साथ हुए अपमान का पुरजोर किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस विषय को शेयर भी किया था। जिसमें वो महिला को न्याय दिलाने की बात कहीं थी। उनके इस पोस्ट को लेकर लोग उन्हें बहुत सपोर्ट करते दिखे।
लव सेक्स और धोखा 2 से बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू
उर्फी जावेद बहुत जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनने जा रही फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 में उर्फी जावेद लीड रोल में हैं। उर्फी ने फिल्म शूट से जुड़े कुछ फोटो भी सोशल मीडिया में शेयर की थी।