Home » मध्य प्रदेश के धार्मिक शहरों में लागू होगी शराबबंदी, जानें, पहले चरण में कौन से शहर होंगे शामिल

मध्य प्रदेश के धार्मिक शहरों में लागू होगी शराबबंदी, जानें, पहले चरण में कौन से शहर होंगे शामिल

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

भोपाल : शराब के शौकीनों को इस खबर से मायूसी हो सकती है। दरअसल, मध्य प्रदेश के धार्मिक शहरों में शराबबंदी लागू होने जा रही है। सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में इस संबंध में घोषणा करते हुए यह कहा कि मध्य प्रदेश के धार्मिक नगरों में अब शराबबंदी लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री के अनुसार साधु- संतों के सुझाव पर यह फैसला लिया गया है। मध्य प्रदेश में 3,605 कंपोजिट शराब दुकानें संचालित होती हैं।

साधु- संतों के सुझाव पर लिया गया फैसला

मध्य प्रदेश के धार्मिक नगरी की गरिमा को बरकरार रखने के लिए अब सरकार ने इस पर एक बड़ा फैसला ले लिया है। शराब की बिक्री से प्रदेश की धूमिल होती धार्मिक छवि को मिटाने के लिए मध्य प्रदेश के धार्मिक नगरों में पूरी तरह से शराबबंदी लागू करने की तैयारी की जा रही है। यह घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में की।

नई आबकारी नीति में घोषणा पर होगा अमल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार साधु-संतों ने जो सुझाव दिए थे उसे नई आबकारी नीति में अमल में लाया जाएगा। इसके लिए मंत्रिमंडल समिति की बैठक में इस विषय पर विचार- विमर्श किया गया है। मध्य प्रदेश में वर्तमान में संचालित की जा रही 3,605 कंपोजिट शराब दुकानों में देसी और अंग्रेजी शराब की बिक्री एकसाथ ही होती है।

शराब दुकानों के बाहर अक्सर होते हैं हंगामे

मुख्यमंत्री के अनुसार शराब बिक्री के कारण धार्मिक नगरों का वातावरण प्रभावित होने संबंधी शिकायतें अक्सर मिलती रहती हैं। इन नगरों की पवित्रता को बनाए रखने के लिए सरकार इस संबंध में जल्द फैसला लेने जा रही है। ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश में उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर सहित और भी अन्य नगरों में धार्मिक स्थल स्थित हैं। उज्जैन में ही करीब एक दर्जन से अधिक शराब दुकानें हैं। इन स्थानों पर शराब बिक्री होने के कारण आए दिन शराब दुकानों के बाहर हंगामे होते रहते हैं। इस तरह की घटनाओं से प्रदेश सरकार की खराब छवि बनती है।

13 सितंबर 2024 को ही सीएम ने दिए थे संकेत
ज्ञात हो कि इस संबंध में मुख्यमंत्री ने बीते 13 सितंबर 2024 को यह संकेत दिया था कि अब प्रदेश में धार्मिक नगरों की सीमाओं में शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। अब इस दिशा में उन्होंने कवायद भी शुरू कर दी है। हालांकि फिलहाल धार्मिक शहरों में केवल शराब की खरीद-बिक्री बंद करने की बात है।

मध्य प्रदेश में स्थित धार्मिक नगर

मध्य प्रदेश में उज्जैन के अलावा जो धार्मिक नगर हैं उनमें ओंकारेश्वर, मंडला, पन्ना, दतिया, जबलपुर नगर, चित्रकूट, मैहर, सलकनपुर, अमरकंटक, महेश्वर, मुलताई (बैतूल), मंडलेश्वर (खरगोन) पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर, ग्वारीघाट जबलपुर, बरमान (नरसिंहपुर)
भी सम्मिलित हैं।

Read Also- History of Akhadas : अखाड़ों की सदियों पुरानी परंपरा : हिंदू धर्म में उनका महत्व और भूमिका

Related Articles