Home » रामनवमी शोभा यात्रा में दौड़ा डीजे वाहन, एक की मौत, दो दर्जन घायल

रामनवमी शोभा यात्रा में दौड़ा डीजे वाहन, एक की मौत, दो दर्जन घायल

by The Photon News Desk
Lohardaga Ramnavmi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा/Lohardaga Ramnavmi:  लोहरदगा में बुधवार को निकाली गई रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान भयानक हादसा हुआ है। शहरी क्षेत्र के राणा चौक के समीप रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल एक डीजे पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद डीजे पिकअप वाहन कुछ मीटर तक अनियंत्रित होकर दौड़ता रहा। इस घटना में डीजे वाहन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई है। जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं।

घायलों में बच्चे, किशोर, युवक, महिलाएं और वृद्ध भी शामिल हैं। सभी लोग रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल थे। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना में सेन्हा थाना क्षेत्र के रियाडा एकागुड़ी निवासी नंद किशोर साहू की पुत्री सोनी रानी कुमारी (22 वर्ष) की मौत हो गई है। जबकि दो दर्जन लोग घायल हुए हैं।

Lohardaga Ramnavmi

घायलों में बक्सीडीपा निवासी युवक बजरंग साहू और किशोर प्रियांशु सहित पांच लोगों की हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर सिविल सर्जन डॉक्टर राजमोहन खलखो, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. शंभू नाथ चौधरी सहित मेडिकल टीम ने घायलों का इलाज किया।

Lohardaga Ramnavmi

घायलों में पांच लोगों की स्थिति गंभीर देखकर तत्काल एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया है। घटना जानकारी मिलने के बाद लोहरदगा उपायुक्त डाक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण, लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां, लोहरदगा उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

घटना के बाद सदर अस्पताल परिसर में काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। कई बार हो-हंगामा की स्थिति भी उत्पन्न हुई, पर पुलिस बल की मौजूदगी और प्रशासनिक सुझबूझ से मामले को शांत कराया गया।

Lohardaga Ramnavmi

घटना में मृत सोनी कुमारी के शव के पोस्टमार्टम के लिए डीसी के निर्देश पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी अंजना कुमारी दास को दंडाधिकारी बनाया गया है। इस घटना के बाद रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल लोग निराश हो गए। शोभायात्रा की भव्यता खत्म हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सैंकड़ों की संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों की मदद में हाथ आगे बढ़ाए।

READ ALSO : छत्तीसगढ़ में बीएसएफ के साथ मुठभेड़ में 29 माओवादी मारे गए

Related Articles