Home » लोकसभा की 49 सीटों पर वोटिंग कल, राजनाथ, स्मृति सहित नौ केंद्रीय मंत्री लड़ रहे चुनाव

लोकसभा की 49 सीटों पर वोटिंग कल, राजनाथ, स्मृति सहित नौ केंद्रीय मंत्री लड़ रहे चुनाव

by Rakesh Pandey
Lok Sabha Elections
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव में चार चरणों की वोटिंग हो चुकी है। अब पांचवें चरण की तैयारी है। सोमवार यानी 20 मई को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान होना है। इनमें उत्तर प्रदेश की 13 सीट, महाराष्ट्र की 13 सीट, पश्चिम बंगाल की सात सीट, ओडिशा की पांच सीट, बिहार की पांच सीट और झारखंड की तीन सीट शामिल हैं। केंद्रशासित राज्य लद्दाख में एक सीट और जम्मू और कश्मीर में भी एक सीट पर वोटिंग होनी है। चुनाव आयोग के अनुसार, पांचवें चरण में कुल 695 कैंडिडेट मैदान में हैं। इनमें 613 पुरुष और 82 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

Lok Sabha Elections: वर्ष 2019 में बीजेपी जीती थी 32 सीट

वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इन 49 में 32 सीट जीती थी। वहीं शिवसेना को सात, टीएमसी को चार और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली थी। अन्य को पांच सीट मिली थी।

Lok Sabha Elections: राजनाथ सिंह से लेकर स्मृति ईरानी तक मैदान में

पांचवें चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, साध्वी निरंजना ज्योति, कौशल किशोर, डा. भारती प्रवीण, अन्नपूर्णा देवी, कपिल पाटिल और शांतनु ठाकुर मैदान में हैं। राहुल गांधी भी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल गांधी इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। केरल की वायनाड सीट पर मदतान हो चुका है।

Lok Sabha Elections: राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह

कांग्रेस ने रायबरेली से इस बार राहुल गांधी को टिकट दिया है। वहीं, इससे पूर्व इस सीट से सोनिया गांधी चुनाव लड़ती रही हैं। वह यहां से पांच बार सांसद रह चुकी हैं। वहीं, भाजपा ने इस सीट से दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीते चुनाव में दिनेश प्रताप सिंह ने सोनिया गांधी को कड़ी टक्कर दी थी। दिनेश प्रताप सिंह को 4 लाख वोट मिले थे।

Lok Sabha Elections:स्मृति के खिलाफ किशोरी लाल शर्मा

अमेठी में भाजपा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को फिर मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने उनके खिलाफ किशोरी लाल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पिछली बार अमेठी से राहुल गांधी को हराया था।

Read Also-झारखंड सरकार जवाब दें, उनके मंत्रिमंडल में एक भी दलित मंत्री क्यों नहीं : अमर बाउरी

Related Articles