Home » Lok Sabha Speaker Om Birla Jharkhand Visit: ओम बिरला 25 मई को रांची और जमशेदपुर के दौरे पर, होगा नागरिक अभिनंदन

Lok Sabha Speaker Om Birla Jharkhand Visit: ओम बिरला 25 मई को रांची और जमशेदपुर के दौरे पर, होगा नागरिक अभिनंदन

कार्यक्रम के पश्चात ओम बिरला 3:15 बजे सोनारी एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना होंगे।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को झारखंड के दौरे पर आ रहे हैं। यह उनका बतौर लोकसभा स्पीकर झारखंड का पहला दौरा होगा। वे रांची और जमशेदपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

जमशेदपुर में ओम बिरला सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे, जबकि रांची में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शिरकत करेंगे।

 सुबह रांची पहुंचेंगे ओम बिरला

ओम बिरला का आगमन 25 मई को सुबह 9:10 बजे रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर होगा। इसके बाद वह 9:20 बजे बिरसा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

जमशेदपुर में प्लेटिनम जुबली समारोह

दोपहर 12:15 बजे से 2:00 बजे तक ओम बिरला जमशेदपुर के लोयोला स्कूल स्थित फैसी (FASY) सभागार में आयोजित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के 75वें वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

रांची में होगा नागरिक अभिनंदन

कार्यक्रम के पश्चात ओम बिरला 3:15 बजे सोनारी एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना होंगे। शाम 5:45 बजे से 7:40 बजे तक वे रांची के डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि सभागार में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे, जिसमें कई सामाजिक, व्यावसायिक और सांस्कृतिक संगठन भाग लेंगे।

 मुख्य बिंदु:

  • पहली बार लोकसभा स्पीकर के रूप में ओम बिरला झारखंड दौरे पर।
  • जमशेदपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के 75 वर्ष पूरे होने पर विशेष समारोह।
  • रांची में नागरिक अभिनंदन समारोह में लेंगे हिस्सा।

Related Articles