Home » Jharkhand: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को करेंगे जमशेदपुर और रांची का दौरा

Jharkhand: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को करेंगे जमशेदपुर और रांची का दौरा

यह पहला अवसर होगा जब ओम बिरला रांची का दौरा करेंगे। समारोह रांची के डांगरा टोली स्थित स्वर्ण भूमि सभागार में शाम 5 बजे शुरू होगा।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को झारखंड के दो प्रमुख शहरों जमशेदपुर और रांची का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान वे विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

जमशेदपुर में चैंबर ऑफ कॉमर्स के 75वें वर्षगांठ समारोह में लेंगे हिस्सा

अपनी यात्रा की शुरुआत ओम बिरला जमशेदपुर से करेंगे, जहां वे जमशेदपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 75वीं वर्षगांठ (प्लैटिनम जुबली समारोह) में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम स्थानीय व्यापारिक समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है।

रांची में होगा नागरिक अभिनंदन समारोह

इसी दिन शाम को ओम बिरला रांची पहुंचेंगे, जहां उनके सम्मान में एक नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ के आमंत्रण पर किया जा रहा है।

यह पहला अवसर होगा जब ओम बिरला रांची का दौरा करेंगे। समारोह रांची के डांगरा टोली स्थित स्वर्ण भूमि सभागार में शाम 5 बजे शुरू होगा। इसमें रांची की सैकड़ों सामाजिक संस्थाएं, शहर के प्रमुख नागरिक और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

26 मई को दिल्ली लौटेंगे लोकसभा अध्यक्ष

रांची में रात्रि विश्राम के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 26 मई को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यह यात्रा झारखंड के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक अवसर मानी जा रही है।

Read Also: Jharkhand Political conflict : झारखंड में BJP-JMM आमने-सामने, चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार को बताया गूंगी-बहरी, झामुमो ने कहा-विभाजनकारी

Related Articles