Home » Maha Kumbh 2025: श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य 150 वर्षों के बाद महाकुंभ पहुंचे, सीएम योगी ने की मुलाकात

Maha Kumbh 2025: श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य 150 वर्षों के बाद महाकुंभ पहुंचे, सीएम योगी ने की मुलाकात

48 वर्ष पहले गुरु के गुरु कुम्भ में अमावस्या के समय एक दिन का स्नान करने के लिए यहां आए थे, लेकिन औपचारिक रूप से दक्षिण से कोई शंकराचार्य 150 वर्षों के बाद महाकुंभ में सम्मिलित हो रहे हैं।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Maha Kumbh 2025 : सीएम योगी ने महाकुंभ पहुंचे श्रृंगेरी पीठ के जगदगुरु श्रीश्री विधुशेखर भारती जी का स्वागत किया। जगदगुरु का दक्षिण रीति से स्वागत किया गया और उन्हें कुम्भ के स्वरूप के रूप में नारियल भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान कहा कि लंबे अंतराल के बाद दक्षिण की श्रृंगेरी पीठ का महाकुंभ के महाआयोजन में आगमन हो रहा है। इससे महाकुंभ की शोभा काफी बढ़ गई है। आपके आगमन से महाकुंभ को पूर्णता मिली है। इस महाकुंभ में श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य पांच दिन का प्रवास करेंगे।

सीएम योगी ने श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य को महाकुंभ की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महाकुंभ के विषय में दी गई जानकारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री को दक्षिण पीठ की परंपरा के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 48 वर्ष पहले गुरु के गुरु कुम्भ में अमावस्या के समय एक दिन का स्नान करने के लिए यहां आए थे, लेकिन औपचारिक रूप से दक्षिण से कोई शंकराचार्य 150 वर्षों के बाद महाकुंभ में सम्मिलित हो रहे हैं।

कल्याण सेवा आश्रम पहुंचे योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेक्टर 19 स्थित श्रीकल्याण सेवा आश्रम, अमरकंटक के आश्रम भी पहुंचे और यहां उन्होंने सद्गुरुदेव बाबा कल्याण दासजी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में कल्याण सेवा आश्रम वर्ष 1977 से जन सेवा, समाज सेवा आध्यात्मिक एवं धार्मिक गतिविधियों को अपना उद्देश्य बनाकर निरंतर कार्य कर रहा है।

सीएम योगी ने हेलीकॉप्टर से किया सर्वे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौनी अमावस्या से पहले प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हेलीकॉप्टर से मेला क्षेत्र का हवाई सर्वे भी किया।

Read Also:‘Unity for Integrity’: महाकुंभ के बड़े संदेश पर योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी

Related Articles