Home » Chaibasa News : दूसरी सोमवारी को महादेवशाल धाम में उमड़ा भक्तों की भीड़

Chaibasa News : दूसरी सोमवारी को महादेवशाल धाम में उमड़ा भक्तों की भीड़

Jharkhand Hindi News : महादेवशाल मंदिर में सोमवारी पर थी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासन के वरीय अधिकारी थे मौजूद

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
चाईबासा : बाबा महादेवशाल धाम में कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे सोमवारी को हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा धाम बोल बम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। सोमवार को मंदिर का द्वार खुलते ही भक्तों की भारी भीड उमड़ पड़ी। कई बार तो भीड़ अनियंत्रित हो गई।जिसे मंदिर समिति और प्रशासन की मदद से शांत करा कर जलाभिषेक कार्यक्रम जारी रखा गया। 

सबसे अधिक भीड़ महिला भक्तों की थी। उनकी पंक्ति धाम के अंदर ही कतार बनाकर जल चढ़ाया। कांवरियों की भीड़ के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की भीड़ भी बहुत रही। गोइलकेरा महादेवशाल धाम की मुख्य सड़क दिन भर व्यस्त रही। मंदिर के बाहर सड़क पर कई बार जाम भी लगते रहे। इस बार हुई भीड़ में छत्तीसगढ़,ओड़िशा,जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिला सहित आदि शहरों से भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी।

Read Also- Pithoria Shiva Temple : रावण को क्यों पूजते हैं झारखंड के इस मंदिर में ? पिठोरिया की परंपरा जान चौंक जाएंगे आप

Related Articles

Leave a Comment