Home » Mahakumbh Stampede: पोटका के हाता की महिला भगदड़ में लापता, रांची की भी एक महिला का पता नहीं

Mahakumbh Stampede: पोटका के हाता की महिला भगदड़ में लापता, रांची की भी एक महिला का पता नहीं

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के शाही स्नान के दौरान मची भगदड़ में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के हाता की एक महिला गीता देवी लापता हो गई हैं। 50 वर्षीय गीता देवी अपने परिवार के साथ 27 जनवरी को प्रयागराज के लिए निकली थीं। भगदड़ के दौरान उनका परिवार बिछड़ गया। काफी खोजबीन के बाद उनकी सास रुक्मिणी सिंह, पति चैतन्य हेम्ब्रम और पुत्र हरनाम हेम्ब्रम तो मिल गए, लेकिन गीता देवी का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।गीता देवी का परिवार बेहद परेशान है और उनके बड़े पुत्र दीपक हेम्ब्रम ने लोगों से 8092758022 नंबर पर सूचना देने की अपील की है, अगर किसी को उनकी मां के बारे में कोई जानकारी मिले तो इस नंबर पर बताएं।

रांची की अंजू मिश्रा भी लापता

महाकुंभ के दौरान रांची निवासी अंजू मिश्रा भी काली मार्ग से लापता हो गई हैं। अनुज कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा है कि अंजू मिश्रा उनके मित्र की मां हैं। उन्होंने किसी भी जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।महाकुंभ 2025 में हुए इस हादसे ने कई परिवारों को बुरी तरह प्रभावित किया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस लापता व्यक्तियों की खोज में जुटी हुई है।

Read also – Mahakumbh Stampede: प्रयागराज कमिश्नर का वीडियो वायरल, पहले ही जता रहे थे भगदड़ की आशंका

Related Articles