Home » Jamshedpur Mahila Congress Nyay Yatra : जमशेदपुर में महिला कांग्रेस की न्याय यात्रा, महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ उठाई आवाज

Jamshedpur Mahila Congress Nyay Yatra : जमशेदपुर में महिला कांग्रेस की न्याय यात्रा, महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ उठाई आवाज

केंद्र सरकार महिला सुरक्षा के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। रोज़ाना बलात्कार और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है।

by Reeta Rai Sagar
Women Congress leaders march in Jamshedpur during Nyay Yatra against atrocities on women.
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
  • साकची से जेएनएसी चौक तक निकली रैली, मोदी सरकार पर बरसे कांग्रेस नेता

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड के जमशेदपुर में रविवार को जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में ‘न्याय यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस यात्रा की अगुवाई महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नलिनी सिन्हा ने की। साकची से प्रारंभ होकर यह यात्रा जेएनएसी चौक तक पहुंची। महिला कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर विफल रहने का आरोप लगाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे और प्रदेश कांग्रेस के सचिव सामंता कुमार शामिल हुए। न्याय यात्रा के दौरान जमशेदपुर की सड़कों पर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

मोदी सरकार पर बेटियों की सुरक्षा में नाकामी का आरोप

महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा तो देती है, लेकिन जमीन पर हालात इसके उलट हैं। महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिला सुरक्षा के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। रोज़ाना बलात्कार और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है।

भाजपा नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में बड़े-बड़े नेताओं और मंत्रियों पर महिलाओं के साथ अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में बेटियों की इज्जत बचाना कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए सड़क से संसद तक आवाज उठाती रहेगी।

रैली में महिलाओं की बड़ी भागीदारी

न्याय यात्रा में महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहीं। प्रमुख रूप से धर्मा राव (प्रखंड अध्यक्ष), रंजीत झा, गुड्डी वर्मा, बेबी सिंह, सुनैना देवी, गीता गुप्ता, संतोषी देवी, कंचन गुप्ता, कल्पना सेन, लखवीर कौर, सुनीता तिर्की, सानिया दीप, गुड़िया देवी, राधा देवी, शांति देवी, सुमन कुमारी, सुरेंद्र कौर, गायत्री प्रामाणिक, बेला देवी और निकिता कुमारी शामिल थीं। सभी ने मिलकर मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और महिलाओं के हक की आवाज बुलंद की।

Also Read: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश मंगलवार को पहुंचेंगे रांची

Related Articles

Leave a Comment