Home » Maiya Yojana Update: अब खातों में आने लगे 2500 रुपये, ऐसे करें Aadhaar Card से लिंक

Maiya Yojana Update: अब खातों में आने लगे 2500 रुपये, ऐसे करें Aadhaar Card से लिंक

सरकार ने पुष्टि की है कि 20 हजार लाभुकों के खातों में लगभग 5 करोड़ रुपये की राशि भेजी जा रही है।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

पूर्वी सिंहभूमः झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी Maiya Yojana को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है। जिन महिलाओं के खाते में तकनीकी कारणों से ₹2500 की राशि नहीं आ पा रही थी, उनके खातों में अब पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं। अप्रैल की किश्त धीरे-धीरे सभी लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जा रही है। हालांकि मई की किश्त को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

क्यों रोकी गई थी राशि?
पूर्वी सिंहभूम जिले में 20 हजार से ज्यादा महिलाओं के खाते होल्ड कर दिए गए थे। इसके पीछे का मुख्य कारण था Aadhaar और बैंक खाते का आपस में लिंक न होना। आधार सीडिंग की कमी के चलते इन लाभुकों की राशि रोकी गई थी।

अब जिन महिलाओं के दस्तावेज सही पाए गए हैं, उनके खातों में ₹2500 ट्रांसफर किए जा रहे हैं। सरकार ने पुष्टि की है कि 20 हजार लाभुकों के खातों में लगभग 5 करोड़ रुपये की राशि भेजी जा रही है। पहले इनके आवेदन में त्रुटियां थीं, जिन्हें अब दुरुस्त कर लिया गया है।

प्रखंडवार डेटा: कहां कितनी महिलाओं के खाते हुए थे होल्ड?
पूर्वी सिंहभूम जिले में निम्न प्रखंडों में सबसे ज्यादा लाभुकों के खाते रोके गए थे:
• मानगो: 7,517 खाते
• गोलमुरी और जुगसलाई: 12,368 खाते
• जमशेदपुर: 14,662 खाते
• पोटका: 9,174 खाते
• घाटशिला: 8,854 खाते
• चाकुलिया अंचल: 674 खाते
• चाकुलिया प्रखंड: 4,217 खाते
• बहरागोड़ा: 7,788 खाते
• गुंडाबांधा: 2,260 खाते
• बोड़ाम: 2,614 खाते
• धालभूमगढ़: 3,343 खाते
• डुमरिया: 1,993 खाते
• मुसाबनी: 2,509 खाते
• पटमदा: 3,393 खाते
इन सभी क्षेत्रों में अब आधार से जुड़ी त्रुटियां सुधारे जाने के बाद राशि का ट्रांसफर शुरू हो गया है।

क्या है Aadhaar Seeding और क्यों जरूरी है?
आधार सीडिंग का मतलब होता है आपके बैंक खाते, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी दस्तावेजों का आपके आधार नंबर से लिंक होना। सरकार किसी भी योजना की राशि केवल उन्हीं लाभुकों को देती है जिनका डेटा पूरी तरह से सत्यापित हो।

ऐसे करें Aadhaar को बैंक खाते से लिंक:

  1. अपने बैंक की ब्रांच में जाएं
  2. आधार कार्ड की कॉपी जमा करें
  3. एक सीडिंग फॉर्म भरें
  4. SMS के माध्यम से लिंकिंग की पुष्टि करें

    अगर आपने भी Maiya Yojana के लिए आवेदन किया है और अब तक पैसा नहीं मिला है, तो एक बार सुनिश्चित करें कि आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है या नहीं। सरकार की ओर से आधार से जुड़ी समस्याएं हल होने के बाद ही राशि ट्रांसफर की जा रही है।

Related Articles