रांची: राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में एक आइसक्रीम विक्रेता पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मो. ऐनुस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को आरोपी ने आइसक्रीम न देने पर विक्रेता पर चाकू से हमला कर दिया था। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में सुखदेवनगर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। शुक्रवार सुबह पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने की सूचना मिली है, जिसे खंगाला जा रहा है। वहीं हमले में घायल आइसक्रीम विक्रेता को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।
RANCHI NEWS: आइसक्रीम विक्रेता पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार
by Vivek Sharma
written by Vivek Sharma
104

Vivek Sharma
जर्नलिज्म में 12 सालों का एक्सपीरियंस है। सन्मार्ग, दैनिक जागरण आईनेक्स्ट, खबर मंत्र जैसे प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में 9 साल काम कर चुके हैं। साथ ही डिजिटल मीडिया न्यूजविंग, इनसाइडर लाइव, जोहार लाइव में काम करने का अनुभव है। हेल्थ रिपोर्टिंग के अलावा अन्य बिट्स पर भी रिपोर्टिंग करने का भी अनुभव है।