Home » Mango Crime : आजाद नगर में इलेक्ट्रीशियन ने गला काट कर की खुदकुशी की कोशिश

Mango Crime : आजाद नगर में इलेक्ट्रीशियन ने गला काट कर की खुदकुशी की कोशिश

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : आजादनगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 10 के रहने वाले एक युवक ने चाकू से गला काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की है। परिजनों ने उसे खून से लथपथ हालत में टीएमएच में भर्ती कराया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना पर परिवार के लोग परेशान हो गए हैं। सभी की कोशिश है कि युवक किसी तरह बच जाए।
युवक का नाम शैफुद्दीन है। वह इलेक्ट्रीशियन है। शैफुद्दीन सऊदी अरब में काम करता था। वह वहां इलेक्ट्रीशियन का ही काम करता था। वहां से वह 8 महीने पहले रिजाइन देकर लौट आया था। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहता था। बताते हैं कि जमशेदपुर रोड नंबर 13 में उसकी बहन रहती हैं। शैफुद्दीन सुबह 11 बजे अपनी बहन के घर गया था। वहीं कुछ बात हुई और शैफुद्दीन ने चाकू से अपना गला काटने की कोशिश की। परिजनों ने उसे फौरन पकड़ लिया और टीएमएच ले गए। टीएमएच में उसका इलाज चल रहा है

Related Articles