Home » Manoj Kumar Last Rites : अभिनेता मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Manoj Kumar Last Rites : अभिनेता मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

by Rakesh Pandey
manoj- kumar -Actor
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : मनोज कुमार, जिनकी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा में देशभक्ति की नई परिभाषा गढ़ी, अब हमारे बीच नहीं रहे। अभिनेता मनोज कुमार को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर बॉलीबुड के कई बड़े सितारे और उनके करीबी दोस्त श्रद्धांजलि देने पहुंचे। स्व. मनोज कुमार का अंतिम संस्कार करीब 11:30 बजे शुरू हुआ। उनके पुत्र विशाल और कुणाल ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।

राज बब्बर ने की भारत रत्न की मांग

मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में अभिनेता और राजनेता राज बब्बर भी शामिल हुए। उन्होंने अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा, “मनोज कुमार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक अनमोल रत्न थे। उन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से हमेशा भारतीय संस्कृति, स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्तों को सम्मानित किया। उनका योगदान भारतीय सिनेमा में अनमोल रहेगा। “उन्होंने यह भी कहा कि मनोज कुमार को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने अपनी फिल्मों में भारत की महिमा को दुनियाभर में फैलाया।

सुभाष घई ने बताया मनोज कुमार को लीजेंड

फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने कहा, “मनोज कुमार एक लीजेंड थे। उन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया और भारत के प्रति प्रेम को जागृत किया। वह एक प्रेरणा स्रोत थे।”

अमिताभ बच्चन और सलीम खान की भावुक मुलाकात

मनोज कुमार के अंतिम संस्कार के बाद, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और पटकथा लेखक सलीम खान एक-दूसरे से गले मिले और भावुक हो गए। दोनों के मनोज कुमार से गहरे और आत्मीय संबंध थे। उनका निधन उनके लिए एक बड़ा सदमा रहा।

पत्नी शशि गोस्वामी का हृदयविदारक दृश्य

मनोज कुमार के अंतिम संस्कार के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनकी पत्नी शशि गोस्वामी अपने पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर फूट-फूट कर रो रही थीं। यह दृश्य हर किसी को भावुक कर गया।

राजपाल यादव और अरबाज खान ने दी श्रद्धांजलि

अभिनेता राजपाल यादव और अभिनेता अरबाज खान भी मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजपाल यादव ने कहा, “वह भारतीय सिनेमा के रत्न थे, और हमेशा रहेंगे। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।”

अनु मलिक ने व्यक्त की भावनाएं

संगीतकार अनु मलिक ने भी मनोज कुमार की फिल्में और उनके योगदान को याद करते हुए कहा, “मनोज कुमार की बनाई हुई फिल्में समाज और देश की भलाई के लिए थीं। उनका योगदान अतुलनीय है, और उनके गाने व फिल्में हमेशा हमें प्रेरित करते रहेंगे।”

प्रेम चोपड़ा ने दोस्त की यादें साझा की

अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने कहा, “मनोज कुमार के साथ मेरा बहुत अच्छा संबंध था। हम हमेशा साथ थे। उनका निधन हमारे लिए एक बड़ा नुकसान है, क्योंकि वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक थे। उनके साथ काम करना एक शानदार अनुभव था।” मनोज कुमार को उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका फिल्मी करियर और उनका व्यक्तित्व भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ जाएगा।

Read Also- MANOJ KUMAR DEMISE : एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार का अंतिम संस्कार कल, बेटे कुणाल गोस्वामी ने दी जानकारी

Related Articles