जमशेदपुर। झारखंड प्रादेशिक Marwari Mahila Sammelan का दो दिवसीय ग्यारहवा प्रांतीय अधिवेशन मंथन आगामी 13-14 जनवरी 2024 (शनिवार व रविवार) को तुलसी भवन बिष्टुपुर में होने जा रहा हैं। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस Marwari Mahila Sammelan अधिवेशन मंथन में रांची से संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल और राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल भी शामिल रहेगी। इस Marwari Mahila Sammelan अधिवेशन को सफल बनाने हेतु मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष बीना अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को बिष्टुपुर तुलसी भवन में एक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित प्रांतीय अध्यक्ष मंजू खंडेलवाल ने बताया कि अब तक इस Marwari Mahila Sammelan अधिवेशन में झारखंड के सभी जिलों से 250 महिलाओं के शामिल होने की स्वीकृति मिल गयी हैं। सभी महिलाओं के ठहरने की व्यवस्था तुलसी भवन, राजस्थान भवन एवं सत्यनारायण मंदिर बिष्टुपुर में की गई है। बैठक का सफल संचालन करते हुए प्रांतीय सचिव प्रभा पाड़िया ने बताया कि इस Marwari Mahila Sammelan अधिवेशन को सुचारू एवं सुंदर रूप से संपन्न करने के लिए महिलाओं को अलग-अलग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
यातायात व्यवस्था में सुशीला खीरवाल, अनु मित्तल, संस्कृतिक प्रमुख बीना खीरवाल एवं संतोष धूत, सभागार प्रमुख सीमा अग्रवाल एवं सरस्वती अग्रवाल, भोजन विभाग प्रमुख मंजू मुसद्दी एवं सीमा जवानपुरिया, आवास विभाग सीमा जवानपुरिया एवं रानी अग्रवाल तथा रजिस्ट्रेशन विभाग सुशीला खीरवाल एवं सरस्वती अग्रवाल को सौंपा गया है। ये सभी अपने साथ चार पांच महिलाओं से सहयोग लेगी। सभी मिलजुल कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं।
Marwari Mahila Sammelan : प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मंजू बगड़िया काे मिलेगा पदभार
इस अवसर पर विगत दो वर्षों में शाखों द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इसी अधिवेशन में हमारी नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सत्र 2024-26 के लिए मंजू बगड़िया (धनबाद) को पदभार दिया जाएगा। साथ ही आगामी सत्र (2026-28) के लिए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।
Marwari Mahila Sammelan : परिचर्चा सत्र भी आयाेजित हाेगा
साथ ही अनेक सत्र के दौरान कई विषय पर चर्चा की जाएगी। मंथन के दौरान हमारी क्या कमी रह गई है उसे कैसे सुधारा जा सकता है इस पर भी चर्चा की जाएगी। यह जानकारी प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुशीला खीरवाल ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। सुशीला खीरवाल के अनुसार यह Marwari Mahila Sammelan अधिवेशन 2 वर्षों में होता है इसलिए महिलाएं एक साथ मिलकर कहां हमारी क्या कमी रह गई है उसे कैसे सुधारा जा सकता है आदि विषय पर मंथन करेगी।
READ ALSO : अब मुखिया करेंगे स्कूलाें का अनुश्रवण, मुखिया सम्मेलन में दिया गया निर्देश