Home » CHAKRADHARPUR NEWS: बंडामुंडा में मेंस कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, निकाली विजय यात्रा

CHAKRADHARPUR NEWS: बंडामुंडा में मेंस कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, निकाली विजय यात्रा

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

CHAKRADHARPUR (JHARKHAND) : दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा रेलवे इंस्टीट्यूट प्रबंधन चुनाव में मेंस कांग्रेस के प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। मंगलवार को इस ऐतिहासिक जीत का जश्न विजय यात्रा के रूप में मनाया गया।

बैंड-बाजे और नारों के साथ निकली इस यात्रा में “दबदबा था, दबदबा है, दबदबा बना रहेगा” गीत की गूंज ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया। बाइक जुलूस के रूप में निकली यह विजय यात्रा बंडामुंडा रेलखंड के विभिन्न कार्यालय परिसरों से होते हुए गुजरी और कर्मचारियों-अधिकारियों के बीच संगठन की ताकत और एकजुटता का प्रतीक बन गई।

ढोल-नगाड़ों की ताल पर थिरकते रहे कार्यकर्ता

इस विजय यात्रा का नेतृत्व बंडामुंडा मेंस कांग्रेस के अध्यक्ष पी श्रीनिवास राव ने किया। जुलूस में शामिल कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की ताल पर थिरकते दिखे और चारों ओर विजयी नारों की गूंज सुनाई दी। कर्मचारियों ने संगठन की इस जीत को अपनी जीत बताया और पूरे गर्व के साथ मेंस कांग्रेस की उपलब्धियों को साझा किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत बंडामुंडा के हर रेलकर्मी की जीत है। यह उस विश्वास और समर्थन का नतीजा है जो रेलकर्मियों ने संगठन पर जताया। उन्होंने कहा कि मेंस कांग्रेस ने हमेशा रेल कर्मचारियों के हित में काम किया है और यही भरोसा इस ऐतिहासिक जीत का आधार बना।

विजय जुलूस के दौरान जिन प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही उनमें डीजीएस राव, आई वेंकट राव, जितेंद्र कुमार सिंह, केके मोहंती, के राम, नव कुमार त्रिपाठी, आरएसएस स्वामी, तापस बैनर्जी, पी राजेश्वर, देवाशीष पति, पीके पटेल, एलके सिंह, अनिल कुमार, बी सुरेश, एसके मिश्रा, आशीष पांडे, त्रिलोचन पंडा और गणेश राउत सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। इस उत्सवपूर्ण माहौल में पूरे बंडामुंडा में जीत की गूंज सुनाई दी और मेंस कांग्रेस के पक्ष में जनसमर्थन का नजारा साफ झलक रहा था।

READ ALSO: Chaibasa Newsदुष्कर्म के मामले में जिला परिषद सदस्य को 10 साल की सजा , 5 हजार रुपए का जुर्माना




Related Articles