Home » आईजी माइकल एस राज बने झारखंड पुलिस के नए प्रवक्ता, डीजीपी ने जारी की अधिसूचना

आईजी माइकल एस राज बने झारखंड पुलिस के नए प्रवक्ता, डीजीपी ने जारी की अधिसूचना

Jharkhand News: वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं माइकल एस राज, मिल चुका है MSM अवॉर्ड

by Reeta Rai Sagar
Michael S Raj appointed as new Jharkhand Police spokesperson
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांचीः झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी माइकल एस राज को राज्य पुलिस का नया प्रवक्ता (Spokesperson) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। माइकल एस राज वर्तमान में आईजी अभियान के पद पर कार्यरत हैं।

आईपीएस अधिकारियों की हालिया तबादला-पोस्टिंग के तहत सरकार ने उन्हें बोकारो जोनल आईजी के पद से स्थानांतरित करते हुए आईजी अभियान का कार्यभार सौंपा था। अब उन्हें राज्य पुलिस का आधिकारिक प्रवक्ता भी नियुक्त किया गया है, जिससे उनके जिम्मे एक महत्वपूर्ण भूमिका और आ गई है।

कौन हैं माइकल एस राज?

माइकल एस राज झारखंड कैडर के वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे मूल रूप से तमिलनाडु से संबंध रखते हैं और उनकी गिनती झारखंड के तेजतर्रार और कुशल अधिकारियों में होती है। उन्हें “मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM)” जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जा चुका है, जो उनकी सेवा और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है।

पुलिस प्रवक्ता की भूमिका क्यों है अहम?

राज्य पुलिस प्रवक्ता का कार्य बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि वह पुलिस विभाग और मीडिया के बीच सेतु का कार्य करता है। कानून-व्यवस्था से जुड़ी जानकारी, आधिकारिक बयानों और नीतिगत संदेशों को मीडिया और आमजन तक सटीक एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रवक्ता की होती है।
माइकल एस राज जैसे अनुभवी अधिकारी को यह जिम्मेदारी मिलना, पुलिस विभाग के संचार तंत्र को और अधिक प्रभावशाली बना सकता है।

Also Read: http://Bombay High Court : ‘I Love U कहना यौन उत्पीड़न नहीं’ : बॉम्बे हाईकोर्ट का अहम फैसला, 10 साल बाद आरोपी बरी

Related Articles