सेंट्रल डेस्क: Anant-Radhika Wedding: छह माह से अधिक से समय से अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट शादी के कार्यक्रम चल रहे हैं। कभी जामनगर, तो कभी पेरिस तो कभी मुंबई में शादी के फंक्शन आयोजित किये गये। अब फाइनली 12 जुलाई को अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध जायेंगे। यह दुनिया की सबसे महंगी शादी होगी। आइए जानते है, दुनिया की महंगी शादी में क्या क्या खास रहेगा।
Anant-Radhika Wedding: तीन दिनों तक चलेगा शादी का फंक्शन
कई महीनों की तैयारी के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सात फेरे लेगें। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में तीन दिनों तक शादी का फंक्शन चलेगा। इसमें भारत के पीएम समेत देश-विदेश से कई वीवीआईपी शामिल होंगे। बता दें जामनगर और इटली में ग्रैंड प्री वेडिंग कार्यक्रमों का आयाजन किया गया था। इसके बाद मुंबई में 10 दिनों से शादी के फंक्शन चल रहे हैं।
Anant-Radhika Wedding: पार्टी में 2500 फूड आइटम होंगे
इस शादी पर दुनियाभर की नजर है। शादी में हो रहे खर्च की खूब चर्चा हो रही है। यह दुनिया की सबसे महंगी शादी है। इसमें दुनिया बड़े गायक से लेकर डांसर ने परफॉर्म किया है। शादी में मेहमानों को करोड़ों की घड़ियां दी जायेगी। वहीं 2500 फूड आइटम पार्टी में होंगे।
Anant-Radhika Wedding: सुरक्षा में एनएसजी भी रहेगी तैनात
सुरक्षा में एनएसजी कमांडोज को तैनात किया जायेगा। शादी में सुरक्षा के खास इंतजाम किये गये है। Z प्लस सिक्योरिटी के साथ अंबानी फैमिली के सभी मेंबर्स मौजूद रहेंगे। वहीं इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी ऑपरेशन सिस्टम के जवान इवेंट को सुरक्षा देंगे। 60 लोगों की सिक्योरिटी टीम में 10 NSG कमांडोज के साथ पुलिस ऑफिसर भी होंगे। 200 इंटरनेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स को भी तैनात किया जायेगा। 300 सिक्योरिटी गार्ड को तैनात किया जायेग। वहीं 100 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिस और मुंबई पुलिस जवान में सुरक्षा देंगे।
Anant-Radhika Wedding : 10 से ज्यादा इंटरनेशनल शेफ बनायेंगे खाना
इस शादी में 10 से ज्यादा इंटरनेशनल शेफ खाना बनायेंगे। 100 से ज्यादा नारियल से बने डिश तैयार किए जाएंगे। यह डिश इंडोनेशिया की कोकोनट कैटरिंग कंपनी बनायेगी। वहीं काशी की चाट भी अंबानी की पार्टी में मौजूद रहेगी। मद्रास कैफे की फिल्टल कॉफी मेहमान पी सकेंगे। इटैलियन और यूरोपियन स्टाइल फूड परोसा जायेगा। वहीं मेन्यू में इंदौर का गराडू चाट, मुंगलेट और केसर क्रीम वड़ा शामिल किया गया है। इसके साथ अलग अलग राज्यों के स्पेशन फूड के स्टॉल भी लगाये जायेंगे।
Anant-Radhika Wedding: मेहमानों को दिए जाएंगे महंगे गिफ्ट
परंपरागत रूप से शादियों में जानेवाले लोग गिफ्ट देते हैं, लेकिन अंबानी की शादी में मेहमानों को करोड़ों को गिफ्ट दिये जायेंगे। वीवीआईपी मेहमान को रिटर्न गिफ्ट में घड़ी दी जायेगी। बाकी मेहमान को कश्मीर, राजकोट और बनारस से मंगाये गये स्पेशल गिफ्ट दिये जायेंगे। 4 महीने पहले ही गिफ्ट्स तैयार करने का ऑर्डर दे दिया गया है।
Read Also-क्रूज पर होगा राधिका-अनंत अंबानी का दूसरा प्री वेडिंग फंक्शन