Home » Jharkhand Weather Update : जमशेदपुर में हो रही झमाझम बारिश, झारखंड के 13 जिलों में भी चेतावनी

Jharkhand Weather Update : जमशेदपुर में हो रही झमाझम बारिश, झारखंड के 13 जिलों में भी चेतावनी

by Rakesh Pandey
Jharkhand Weather Update
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची :  Jharkhand Weather Update : मौसम विभाग ने आज, 23 तारीख को झारखंड के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इधर, जमशेदपुर में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। इसके साथ ही झारखंड के कई जिलों में तेज गर्जन एवं वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसे लेकर मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।


Jharkhand Weather Update : वज्रपात की भी है संभावना

मौसम विभाग ने यह चेतावनी जारी की है कि राज्य के दक्षिणी और उत्तर- पूर्वी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही राज्य में कहीं-कहीं तेज मेघ गर्जन एवं वज्रपात की संभावना भी जताई गई है।

Jharkhand Weather Update : इन जिलों में हो सकती भारी बारिश

झारखंड के जमशेदपुर समेत, जिन जिलों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, हजारीबाग और रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला- खरसावां जिलों में भारी बारिश हो सकती है। यदि झारखंड के उत्तर- पश्चिमी क्षेत्र में स्थित जिलों की बात की जाए, तो इसमें पलामू, गढ़वा, चतरा कोडरमा तथा लातेहार और लोहरदगा को शामिल किया गया है। उत्तर- पूर्वी झारखंड की बात की जाए तो, जिन जिलों में भारी बारिश एवं मेघ- गर्जन एवं वज्रपात की संभावना जताई गई है, उनमें देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, पाकुड़, जामताड़ा और साहेबगंज शामिल है।

Read Also-Uttarakhand landslide : उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 4 की मौत, मलबे में दब गए थे नेपाल के लोग

Related Articles