Home » मिथिला दिवस एवं जुड़ शीतल पर 10 महिलाओं को मिला मिथिला सेवी सम्मान 

मिथिला दिवस एवं जुड़ शीतल पर 10 महिलाओं को मिला मिथिला सेवी सम्मान 

by Rakesh Pandey
Mithila Divas
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद द्वारा बिष्टुपुर स्थित बाबा कुटी में Mithila Divas एवं लोक पर्व जुड़ शीतल समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर 10 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिथिला सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें डॉ रंजू झा, डॉ त्रिपुरा झा, अरुणा झा, रुनु मिश्रा, कंचन, डॉ पूजा कश्यप, डॉ रीना झा, वंदना कुमार एवं रिमझिम कुमारी शामिल थीं।

कार्यक्रम में रूपम झा के मैथिली गीत संग्रह पुस्तक मोहनी मिथिला एवं नूतन झा की पुस्तक मैथिली गीत संग्रह हमर मीठ बयना का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर इन दोनों लेखिकाओं को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद साहित्य प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक अविचल मिथिला में नारी सशक्तीकरण तथा परिषद के केंद्रीय महासचिव डॉ रवींद्र कुमार चौधरी ने मिथिला के लोक पर जुड़ शीतल के विषय में विस्तार से बताया। वहीं मुख्य वन संरक्षक कुमार मनीष अरविंद, साहित्यकार मित्रेश्वर, डॉ एएन झा, श्रम आयुक्त अविनाश ठाकुर ने मिथिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।

(Mithila Divas)

कार्यक्रम का शुभारंभ गायक पंकज झा ने ‘जय जय भैरवि…’ भगवती वंदना से किया। स्वागत वक्तव्य प्रो नंद झा ने दिया। परिषद का प्रतिवेदन महासचिव विपिन झा ने प्रस्तुत किया। अध्यक्षीय संबोधन परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार दास तथा धन्यवाद ज्ञापन परिषद के प्रदेश सचिव पंकज कुमार झा ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंकज झा, डेजी ठाकुर, शंकर नाथ झा, स्निग्धा, अनुराग, अनामिका ने लोगों को खूब झुमाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विनायक शंकर, मनोज कुमार झा, कृष्णा कामत, तरुण झा आदि का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में मिथिला के इस लोक पर्व के पारंपरिक व्यंजनों में दाल पूड़ी, कढी बड़ी, आम की चटनी, भात, दही का लोगों ने खूब रसास्वादन किया। इस अवसर पर काफी संख्या में मैथिली भाषी उपस्थित थे।

READ ALSO: चैती छठ पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, हजारों छठव्रतधारियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Related Articles