Home » DEOGHAR : बोले मोदी – एनडीए की बनेगी सरकार, हम भी आएंगे शपथ ग्रहण समारोह में

DEOGHAR : बोले मोदी – एनडीए की बनेगी सरकार, हम भी आएंगे शपथ ग्रहण समारोह में

भाजपा-एनडीए की सरकार बनने के प्रति निश्चितता जताते हुए मोदी ने जनमानस को निमंत्रण दिया कि सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सब आइए। मोदी ने कांग्रेस के आरक्षण की साजिश का पर्दाफ़ाश किया और कहा कि “एक हैं तो सेफ हैं।”

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : पीएम मोदी आज झारखंड के चुनावी दौरे पर रहे। कई जिलों का दौरा करने के क्रम में देवघर के सारठ में उमड़ी भीड को देखकर प्रधानमंत्री ने कहा कि संताल का मूड समझ में आ गया। यहां भाजपा-एनडीए की सरकार बनेगी। जनमानस को निमंत्रण दिया कि सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सब आइए। हम भी शपथ ग्रहण समारोह में आ रहे हैं। मोदी ने कांग्रेस के आरक्षण की साजिश का पर्दाफ़ाश किया और कहा कि एक हैं तो सेफ हैं। मोदी आपके हक के लिए मैदान में है। आप अपना आशीर्वाद बनाए रखिए। संताल और झारखंड को संवारेंगे।

पीएम ने झामुमो की चुप्पी पर उठाया सवाल

बहन सीता के अपमान की चर्चा की और जनता से पूछा बताइए कांग्रेस और उनके नेता को यह हिम्मत कहां से आई। झामुमो की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। बताया कि भाजपा आदिवासी बेटी, बहन को सम्मान करती है। द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया तो कांग्रेस पराजय में लग गई।

भ्रष्टाचार पर खूब गरजे

मोदी वर्तमान सरकार के भ्रष्टाचार पर खूब गरजे कहा कि विश्वास दिलाता हूं बीजेपी-एनडीए सरकार संताल-झारखंड की रोटी,बेटी और माटी की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी। मोदी ने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम जातियों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रहा है। झारखंड की पहचान बदलने की साजिश की जा रही है।

घुसपैठियों पर किया प्रहार

मोदी ने बांग्लादेश घुसपैठ पर भी प्रहार किया। हेमंत सोरेन सरकार और कांग्रेस को घेरा। घुसपैठ झारखंड की पहचान को खत्म करना चाहते हैं। आदिवासियों की संख्या आधी हो गई है। झारखंड की पहचान बदलने की साजिश हो रही है। यदि ऐसा हुआ तो जल,जंगल और जमीन पर दूसरे का कब्जा हो जाएगा। लेकिन हम ऐसा नही होने देंगे। हमें आदिवासी परिवार और झारखंड को बचाना है। पीएम ने कहा इस चुनाव में संताल नया इतिहास रचने को तैयार है। जेएमएम और कांग्रेस का सुपरा साफ होगा

Related Articles