Home » मध्यप्रदेश में मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार, जानिए कौन-कौन बने मंत्री

मध्यप्रदेश में मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार, जानिए कौन-कौन बने मंत्री

by The Photon News Desk
Mohan cabinet MP
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

भोपाल : मध्यप्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया हैं। (Mohan cabinet MP) वहीं, सोमवार को उनके मंत्रिमंडल का भी विस्तार किया गया। राजभवन में आयोजित सादे समारोह में 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इनमें से 12 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं। मुख्यमंत्री को मिलाकर ओबीसी की संख्या 13 हो गई हैं। वहीं, पांच-पांच मंत्री एससी व एसटी और आठ सामान्य वर्ग से मंत्री बने हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मंत्रिमंडल में लोकसभा चुनाव की तैयारियों
की झलक दिखी है। भाजपा की राजनीति इन दिनों ओबीसी वर्ग के इर्द-गिर्द घूम रही है।

मोहन कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 31 हुई

राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने वाले मंत्रियों में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश वियजावर्गीय, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, चार बार के सांसद रहे राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह सहित अन्य शामिल हैं। मोहन कैबिनेट में अब मंत्रियों की संख्या 31 हो गई है। (Mohan cabinet MP)

शिवराज सरकार के सिर्फ छह मंत्रियों की हुई वापसी

डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल में शिवराज सरकार के सिर्फ छह मंत्रियों की ही वापसी हुई है। जबकि 10 मंत्रियों को मौका नहीं मिला है। शिवराज सिंह चौहान को भी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान को केंद्र में ले जाया जाएगा। इसे लेकर उन्हें पूर्व में दिल्ली भी बुलाया गया था। (Mohan cabinet MP)  शिवराज के मंत्रिमंडल में गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, मीना सिंह, डॉ. प्रभुराम चौधरी, ऊषा ठाकुर, ओमप्रकाश सकलेचा, हरदीप सिंह डंग, बृजेंद्र सिंह यादव, बृजेंद्र प्रताप सिंह और बिसाहूलाल सिंह शामिल थे लेकिन डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल में इन्हें मौका नहीं मिल सका है।

(Mohan cabinet MP)  ये बने कैबिनेट मंत्री

– कैलाश विजयवर्गीय
– प्रहलाद सिंह पटेल
– विजय शाह
– राकेश सिंह
– करण सिंह वर्मा
– गोविंद सिंह राजपूत
– विश्वास सारंग
– तुलसीराम सिलावट
– प्रद्युम्न सिंह तोमर
– उदय प्रताप सिंह
– संपतिया उइके
– एदल सिंह कंषाना
– निर्मला भूरिया
– नारायण सिंह कुशवाह
– नागर सिंह चौहान
– राकेश शुक्ला
– चेतन कुमार काश्यप
– इंदर सिंह परमार।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

– कृष्णा गौर
– धर्मेंद्र सिंह लोधी
– दिलीप जायसवाल
– गौतम टेटवाल
– लखन पटेल
– नारायण सिंह पवार

राज्य मंत्री

– नरेंद्र शिवाजी पटेल
– प्रतिमा बागरी
– दिलीप अहिरवार
– राधा सिंह।

READ ALSO: PM Modi YouTube: नरेंद्र मोदी यूट्यूब में भी नंबर 1, 2 करोड़ सब्सक्राइबर वाले दुनिया के पहले नेता

Related Articles