Home » ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी में दिन-रात डटे हैं जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ता

ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी में दिन-रात डटे हैं जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ता

by Rakesh Pandey
Monitoring EVM Strong Room
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर/Monitoring EVM Strong Room: देश भर के साथ जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को 4 जून का इंतजार है, जब मतगणना होगी। इसके लिए जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम केंद्रीय बल की निगरानी में हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर महानगर की ओर से ईवीएम पर दिन-रात निगरानी रखने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है। भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ता तपती गर्मी के बीच प्रतिदिन को-ऑपरेटिव कॉलेज के ग्राउंड में बने निगरानी कैंप में बैठकर स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं।

Monitoring EVM Strong Room: कदमा व साकी मंडल के कार्यकर्ता रहे मुस्तैद

को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में शनिवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत कदमा मंडल एवं साकची पश्चिम मंडल के कार्यकर्ता ईवीएम की निगरानी में मुस्तैद रहे। इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने निगरानी कैंप का जायजा लिया। उन्होंने कैंप में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह एवं साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडेय के संग पार्टी के कई वरीय नेता मौजूद रहे। निगरानी कैंप में भाजपा कार्यकर्ता चुनावी अभियान, कार्यक्रमों की चर्चा के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए।

Monitoring EVM Strong Room: बिद्युत महतो की बड़ी जीत का दावा

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा जमशेदपुर सीट पर सांसद एवं प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो की बड़ी जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का आशीर्वाद ईवीएम में बंद है। ऐसे में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सजग होकर स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जमशेदपुर लोकसभा सीट पर सांसद बिद्युत महतो के तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने के साथ बड़ी जीत का दावा किया।

Monitoring EVM Strong Room: ये कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार सिंह, कमल किशोर, रमेश हांसदा, प्रेम झा, अजय झा, सुरेंद्र राय, बर्मा प्रसाद, कार्तिक गोप, निर्दोष वर्मा, विक्की यादव, डीएन सिंह, राजेश कुमार सिंह, केएन ओझा, बिनोद रजक, शेखर कुमार, अजय किशोर, संजय शर्मा, पवन दुबे, तापस सरकार, साहिल यादव, अविनाश प्रसाद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Read also:- इंडिया ब्लॉक की आज दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक, कई बड़े नेता होंगे शामिल

Related Articles