रांची: झारखंड राज्य में मानसून रूठा-रूठासा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, जून माह का आंकड़ा देखा जाए तो 43 प्रतिशत कम बारिश हुई है। राज्य के 24 में से सिर्फ दो जिलों में ही मानसून के पहले महीने में औसत से अधिक बारिश हुई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि लेट मानसून की वजह से पिछले पांच सालाें में सबसे कम बारिश इस वर्ष हुई है। पूर्वी सिंहभूम में अभी तक कुल 114.4 मिलीमीटर बारिश हुई है जो इस महीने के औसत बारिश 235.7 एमएम से 51 प्रतिशत कम है। इससे पहले 2018 में 97.2 एमएम बारिश हुई थी।
यही हाल राज्य के लगभग हर जिले का है। सिमडेगा व साहेबगंज काे छाेड़ कर राज्य के 24 में से 22 जिलाें में बारिश का आंकड़ा औसत से नीचे है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में 108.5 एमएम बारिश हुई है जबकि 189.5 एमएम होनी चाहिए। वहीं, बीते 24 घंटे का आंकड़ा देखा जाए तो सबसे अधिक वर्षा गढ़वा में 16 एमएम व लातेहार में 13 एमएम वर्षा हुई है। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि जुलाई माह में अच्छी बारिश होगी।
किसानों के माथे पर मौसम को लेकर क्यों हैं चिंता की लकीरें
कम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अगर, इसी तरह मौसम बना रहा तो फसल पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि इससे किसानों के फसल उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। मौसम विभाग की नयी भविष्यवाणी को लेकर किसानों की उम्मीदें कायम हैं। अगर जुलाइ में अच्छी बारिश हुई तो किसानों का फायदा मिल सकता है।
बीते 24 घंटे में राज्य में बारिश की स्थिति:
जिला का नाम : हुई वर्षा (एमएम)
पूर्वी सिंहभूम : 0.1
बाेकाराे : 1.8
चतरा : 00
गढ़वा : 16.0
गिरीडीह : 00
गाेड्डा : 00
हजारीबाग : 1.5
तलातेहार : 13.0
पलामू : 3.5
रामगढ़ : 12.0
पश्चिमी सिंहभूम : 00
सिमडेगा : 8.0
साहिबगंज : 3.0
रांची : 2.2
पाकुर : 00
लोहरदगा : 00
READ ALSO : JHARKHAND में झमाझम बारिश, हर घंटे किया जा रहा अलर्ट, जानिए कहां कितने एमएम हुई वर्षा
पिछले 10 साल में जून की बारिश का आंकड़ा (एमएम)
वर्ष : बारिश
2013 : 106.4
2014 : 280.8
2015 : 153.9
2016 : 478.8
2017 : 117.7
2018 : 95.0
2019 : 157.4
2020 : 285.5
2021 : 276.7
2022 : 208.0
जिले में खरीफ फसल का लक्ष्य (हेक्टेयर में)
प्रखंड : धान : मक्का : दलहन : तेलहन : अनाज : कुल
जमशेदपुर : 2900 : 280 : 1680 : 102 : 37 : 4999
पोटका : 17757 : 2000 : 4335 : 318 : 195 : 24605
पटमदा : 14600 : 1205 : 2403 : 267 : 150 : 18605
बोड़ाम : 7614 : 545 : 1340 : 168 : 90 : 9757
मुसाबनी : 4688 : 700 : 1503 : 157 : 47 : 7095
डुमरिया : 7067 : 1000 : 2001 : 237 : 94 : 10399
घाटशिला : 10400 : 1400 : 1480 : 271 : 104 : 13655
धालभूमगढ़ : 8700 : 1030 : 1380 : 245 : 80 : 11435
चाकुलिया : 12847 : 1230 : 2111 : 346 : 194 : 16728
बहरागोड़ा : 18062 : 2132 : 2830 : 416 : 147 : 23587
गुड़ाबांदा : 5365 : 298 : 1137 : 123 : 52 : 6975
कुल : 110000 : 11820 : 22200 : 2650 : 1190 : 147860