Home » Monsoon Reached Mumbai: मुंबई में 2 दिन पहले पहुंचा मानसून, जानिए झारखंड बिहार में कब तक आएगा मानसून

Monsoon Reached Mumbai: मुंबई में 2 दिन पहले पहुंचा मानसून, जानिए झारखंड बिहार में कब तक आएगा मानसून

by Rakesh Pandey
Monsoon Reached Mumbai
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : Monsoon Reached Mumbai :  महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक के साथ ही मुंबई के लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलने वाला है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 6 जून को मानसून महाराष्ट्र के कोंकण पहुंच चुका है और अगले चार दिन में पूरे प्रदेश में फैल जाएगा। मुंबई में 9-10 जून तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद है।

हालांकि, दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिलने में थोड़ा समय लगेगा। यहां जून के महीने के अंत तक मानसून पहुंच सकता है। 25 से 30 जून के बीच दिल्ली में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया है कि देश के किस हिस्से में कब तक मानसून पहुंच सकता है।

इस साल मानसून सबसे पहले श्रीलंका पहुंचा था, जिससे वहां 19 मई से ही बारिश शुरू हो गई थी। भारत में 30 मई को मानसून ने दस्तक दी। 2 जून तक दक्षिण भारत के चार राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका था। वहीं, मई के अंत में ही उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी बारिश शुरू हो गई थी। 6 जून तक महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सहित दक्षिण भारत और पूर्वी भारत में मानसून आ चुका है। इसके साथ ही तूफान रेमल के कारण कई राज्यों में मानसून जल्दी पहुंचा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सभी राज्यों में मानसून अनुमानित समय से पहले पहुंचेगा। मानसून के फैलने और आगे बढ़ने की रफ्तार कई चीजों पर निर्भर करती है।

आईएमडी के अनुसार, बिहार में भी 10 से 12 जून के बीच में मानसून आ सकता है। वहीं, अगर झारखंड की बात करें तो यहां पांच दिनों की देरी से मानसून 15 जून तक प्रवेश करेगा।

इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में मानसून 20 जून तक प्रवेश कर सकता है। इसके बाद राज्य में अच्छी बारिश हो सकती है और लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। दिल्ली में 27 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। इससे पहले दिल्ली में प्री-मानसून की हल्की फुल्की बारिश हो सकती है, जिस वजह से लोगों को राहत मिल सकती है। उत्तर प्रदेश में मानसून 24 से 25 जून के आसपास राजधानी लखनऊ में आ सकता है, जिसके बाद यहां अच्छी बारिश हो सकती है।

Read Also-Bihar Heatwave: बिहार में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, 43 डिग्री सेल्सियस रहा रहा औसत तापमान

Related Articles