– घर पर लूट दिखने के लिएये शव से नोच लिए कान की बालियां, हुआ गिरफ्तार
– संपत्ति से भी बेदखल करने की दी थी मां ने धमकी, तो कर दी हत्या
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के ख्याला थाना क्षेत्र में एक युवक ने इसलिए अपनी मां की हत्या कर दी, क्योंकि वह जिस लड़की को पसंद करता था, उससे शादी करने से रोक रही थी। जिद करने पर संपत्ति से बेदखल करने की भी धमकी दे रही थी। आरोपी बेटे ने मां का गला घोंट कर हत्या कर दी और उसे लूटपाट में हत्या दिखने के लिए मां के कान की बालियां भी नोच ली।
हालांकि पुलिस ने मामले में जांच करते हुए कुछ ही घंटों में इसे सुलझा लिया और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बेटे की पहचान 22 वर्षीय शान के रूप में हुई है। वहीं मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय सुलोचना के रूप में हुई है।
आरोपी सावन समान ढोने वाली वाहन चालने का काम करता है। आरोपी का एक भाई कपिल है, जो एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वहीं, उसके पिता सूरत सिंह की साल 2019 में मृत्यु हो गई थी। यह परिवार मूलरूप से उत्तराखंड का रहने वाला है।
डीसीपी विचित्र ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे महिला के साथ लूट व हत्या की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर, जबकि दूसरी टीम अस्पताल पहुंची। मौके पर पुलिस को आरोपी सावन मिला, जिसने बताया कि उसकी मां की किसी ने हत्या कर दी है और कान के कुंडल भी लूट कर फरार हो गया है। शुरुआत में पुलिस को भी लगा कि यह मामला लूटपाट का विरोध करने पर हत्या का हो सकता है।
पुलिस को जांच में पता चला कि घर के सारा सामान ठीक-ठाक है। इधर आरोपी के बयान में विरोधाभास से उन्हें आरोपी पर ही शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने पड़ोस के लोगों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ करनी शुरू की। जिसमें पुलिस पूरा संदेह सावन पर गया, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ को सावन ने पुलिस टीम को सच बता दिया।
भाई की शादी तय होने के बाद खुद भी करना चाहता था
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मां ने अपने बड़े बेटे कपिल की शादी तय कर दी थी, जिसके बाद उसने अपनी मां से कहा था कि वह एक लड़की से प्रेम करता है और वह उससे ही शादी करना चाहता है। पर मां ने शादी करने से इनकार कर दिया था और संपत्ति से भी बेदखल करने की धमकी दी थी। इसके बाद से वह बहुत परेशान था। इसके बाद उसने अपनी मां की हत्या करने की योजना बनाई।
योजना के अनुसार उसने अपनी मां की गला घोंट कर हत्या कर दी और इसके बाद झूठी लूटपाट की कहानी रची। शुरुआत में उसने पुलिस को बरगलाने की हर संभव कोशिश की। पर बयानों में आए विरोधाभास ने उसे पकड़वा दिया। सख्ती से कुछ घंटे की पूछताछ में आरोपी ने सच उगल दिया।