Home » झारखंड के देवघर से मधुपुर में दो बच्चों की मां से सामूहिक दुष्कर्म: तीन आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के देवघर से मधुपुर में दो बच्चों की मां से सामूहिक दुष्कर्म: तीन आरोपी गिरफ्तार

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

मधुपुर : मधुपुर थाना क्षेत्र में दो बच्चों की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपितों को बुधवार की देर रात गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपितों के घर से दो बाइक भी जब्त किया गया है। पीड़िता के बयान पर चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस चौथे आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना के संंबंध में बताया गया कि मधुपुर थाना क्षेत्र की दो बच्चों की 24 वर्षीय मां मंगलवार को अपनी बहन से मिलने गई थी। वहां से देर शाम को वह वापस लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में राजबाड़ी रोड व रेलवे न्यू कालोनी गली के बीच एक आल्टो कार महिला के पास आकर रुका और उसमें सवार चार युवकों ने महिला को जबरन कार में बैठा लिया।

उसके बाद वे लोग महिला को डुमरिया पुल के पास ले गए। वहां झाड़ियों के बीच महिला को ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में महिला को छोड़कर चोरों युवक भाग गए। महिला रात के करीब दो बजे मधुपुर स्टेशन पहुंची। रात भर वह स्टेशन पर ही रही। वहां से सुबह वह घर पहुंची। सही से होश होने के बाद बुधवार की देर शाम महिला ने मधुपुर थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा ने इसकी सूचना एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को दिया। एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में मधुपुर थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा, पथरौल थाना प्रभारी मनीष कुमार, मधुपुर थाना के एसआइ अरविंद कुमार, मनोज कुमार, एएसआइ सामंत कुमार शामिल थे। टीम ने पथरड्डा थाना की पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी आरोपित पथरड्डा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पकड़े गए आरोपितों में चाेरमारा गांव निवासी अजीत दास, डुमरिया गांव निवासी श्यामसुंदर दास, देवरत महरा शामिल हैं। अजीत व श्यामसुंदर के घर से पुलिस ने दो बाइक जब्त किया है। वहीं चाैथा आरोपित जिले के करौं थाना क्षेत्र के गाेविंदपुर गांव निवासी सिकंदर कुमार दास फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

READ ALSO : मोबाइल एप से बुलाई लड़की, लेकिन आ गया कौन, आइए जानें इस रिपोर्ट में

पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चौथा आरोपित फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विनोद कुमार रवानी, एसडीपीओ मधुपुर।

Related Articles