Home » एमएस धोनी के ‘Captain Cool’ ट्रेडमार्क पर नया विवाद, वकील ने बताया आम उपाधि

एमएस धोनी के ‘Captain Cool’ ट्रेडमार्क पर नया विवाद, वकील ने बताया आम उपाधि

धोनी की ट्रेडमार्क फाइलिंग पर फिर उठा विवाद.

by Reeta Rai Sagar
m s dhoni roar of the lion
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : महेंद्र सिंह धोनी द्वारा ‘Captain Cool’ नामक फ्रेज को ट्रेडमार्क कराने की कोशिश को एक बार फिर कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के एक वकील ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि धोनी इस आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले शब्द को अपने नाम से नहीं जोड़ सकते।
दरअसल, यह विवाद तब सामने आया जब ट्रेडमार्क रजिस्ट्री आफिस ने इस आवेदन को स्वीकार कर 16 जून 2025 को जर्नल में प्रकाशित कर दिया था।

क्यों कराया धोनी ने ‘Captain Cool’ का ट्रेडमार्क

एमएस धोनी अपनी शांत और संतुलित कप्तानी के लिए वर्षों से ‘Captain Cool’ के नाम से पहचाने जाते रहे हैं। अब वे इस पहचान को अपने आने वाले स्पोर्ट्स कोचिंग, ट्रेनिंग सेंटर और अन्य वेंचर्स के लिए कानूनी रूप से सुरक्षित करना चाहते हैं।
धोनी ने यह ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन का आवेदन इसलिए फाइल किया, ताकि भविष्य में इस टाइटल का व्यावसायिक उपयोग वह खुद ही कर सकें और कोई अन्य इसे इस्तेमाल न कर सके।

आपत्ति : वकील ने क्या तर्क दिया

Bar and Bench की रिपोर्ट के मुताबिक, आपत्ति दर्ज करने वाले वकील का कहना है कि ‘Captain Cool’ एक सामान्य प्रशंसात्मक शब्द है, जिसे कई खिलाड़ियों के लिए प्रयोग किया गया है।

उन्होंने कहा,
‘यह शब्द किसी एक व्यक्ति की अनूठी पहचान नहीं बनाता, इसलिए इस पर किसी की एकाधिकार नहीं हो सकता, चाहे वह कितने भी प्रसिद्ध क्यों न हों’।


वकील ने यह भी चेतावनी दी कि अगर धोनी को यह ट्रेडमार्क मिल गया, तो भविष्य में लोग ‘The Wall’ (राहुल द्रविड़) या ‘God of Cricket’ (सचिन तेंदुलकर) जैसे टाइटल्स पर भी दावा कर सकते हैं।

रणतुंगा का उदाहरण भी दिया

इस आपत्ति में पूर्व श्रीलंकाई कप्तान अर्जुना रणतुंगा का भी जिक्र किया गया है। वकील ने तर्क दिया कि उन्हें भी उनके शांत स्वभाव के कारण ‘Captain Cool’ कहा जाता था। ऐसे में यह शब्द किसी एक खिलाड़ी के लिए आरक्षित नहीं हो सकता।

पहले भी झेल चुके हैं कानूनी लड़ाई

गौरतलब है कि यह धोनी के लिए पहला मौका नहीं है जब ‘Captain Cool’ नाम को लेकर कानूनी अड़चन आई हो। इससे पहले भी इसी नाम पर एक और दावे को लेकर केस हुआ था, जिसे धोनी जीत चुके हैं और ट्रेडमार्क उनके नाम पर दर्ज भी किया गया था।

हालांकि, इस नई आपत्ति के चलते धोनी को एक बार फिर कोर्ट का रुख करना पड़ सकता है।

Also Read: MS Dhoni Birthday : 44 के हुए कैप्टन कूल : माही के वो 5 रिकॉर्ड! जो शायद ही कोई तोड़ पाए

Related Articles

Leave a Comment