Home » Municipal Commissioner Suicide : लातूर नगर आयुक्त की हालत बिगड़ी, ले जाया गया मुंबई

Municipal Commissioner Suicide : लातूर नगर आयुक्त की हालत बिगड़ी, ले जाया गया मुंबई

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

लातूर : महाराष्ट्र के लातूर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नगर आयुक्त बाबासाहेब मनोहरे ने शनिवार रात को खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर रूप से घायल मनोहरे को लातूर के सह्याद्रि अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई। यहां उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया है।

घटना के विवरण


परिवार के सदस्यों के अनुसार, मनोहरे ने शनिवार को हमेशा की तरह खाना खाया और घर में सभी से बातचीत की। जब वह अपने कमरे में चले गए, तो उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी। गोली सिर के दाहिने हिस्से में लगी, जिससे बहुत सारा खून बह गया। चिकित्सकों द्वारा उपचार के बाद मनोहरे की हालत स्थिर हो गई।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई


पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सह्याद्रि अस्पताल से हवाई अड्डे तक एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, जहां से मनोहरे को हवाई मार्ग से मुंबई ले जाया गया। मनोहरे 20 अक्टूबर 2022 को लातूर शहर महानगरपालिका के आयुक्त के तौर पर पदभार संभाला था।

Related Articles