Home » Ranchi Municipal Corporation : नगर निगम ने तैयार किया एक्शन प्लान, अब रात में भी कटेगा चालान

Ranchi Municipal Corporation : नगर निगम ने तैयार किया एक्शन प्लान, अब रात में भी कटेगा चालान

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची नगर निगम अब सख्ती के मूड में है। इसके लिए अधिकारियों ने एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत अब रात में भी लोगों का चालान काटा जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को अब किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इससे साफ है कि अब लोगों को अपनी आदतों को सुधार लेना होगा। नहीं तो उन्हें भारी भरकम जुर्माना भरना होगा। बता दें कि रांची नगर निगम की एनफोर्समेंट टीम में 28 पुराने स्टाफ की वापसी हो गई है। टीम में अब 45 अधिकारी हो गए है। वहीं रेवेन्यू बढ़ाने पर सरकार का जोर है।

कैश में जुर्माना वसूलने पर रोक

टीम में पुराने स्टाफ की वापसी के बाद तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। एक टीम सुबह से दोपहर तक, दूसरी टीम दोपहर से शाम और तीसरी टीम रात को शहर में भ्रमण करेगी। ये लोग नियमों का उल्लंघन करने वालों का आन स्पॉट चालान काटेंगे। वहीं इसका पेमेंट भी आनलाइन या पॉश मशीन से लेंगे। किसी भी हाल में कैश में फाइन वसूली पर रोक लगा दी गई है। वहीं जो लोग बाद में फाइन भरेंगे उन्हें टीम चालान देकर चली जाएगी।

अतिक्रमण के खिलाफ मिला टास्क

नगर निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को तेज करने का निर्देश इंफोर्समेंट टीम को दिया है। कचहरी चौक से सर्जना चौक तक के नो वेंडिंग जोन को अतिक्रमणमुक्त रखने के लिए एन्फोर्समेन्ट टीम को एक्टिव रहने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा निगम की संपत्तियों पर अतिक्रमण रोकने की जिम्मेदारी संबंधित जोन की टीम की होगी। अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत अभियान की शुरुआत से पहले इंफोर्समेंट टीम संबंधित क्षेत्र में इसकी सूचना प्रचार के माध्यम से देगी। वहीं अभियान से पूर्व स्थानीय थाना को भी सूचित किया जाएगा। मुख्य मार्गों पर यातायात पुलिस के साथ समन्वय बनाकर टीम कार्रवाई करेगी।

शाम ढलने से पहले समाधान

टीम सुनिश्चित करेगी कि सभी शिकायतों का समाधान सूर्यास्त से पहले किया जाए। इसके साथ ही सीओटीपीए एक्ट के उल्लंघन पर दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़क किनारे निर्माण सामग्री और अपशिष्ट सामग्री पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों को चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद उनके खिलाफ एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं सामान को जब्त कर लिया जाएगा। इसके अलावा निगम के क्षेत्र में डस्टबिन की कमी या प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग की स्थिति में संबंधित एन्फोर्समेन्ट टीम जवाबदेह होगी। जलाशयों और तालाबों में गंदगी डालने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

4 जोन में 40 लोगों की टीम

पूरे शहर को चार जोन में बांटा गया है। इसके लिए 40 एन्फोर्समेंट अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं सभी को नियमों का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। वहीं इसकी रिपोर्ट भी हर दिन संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश है। इसके अलावा एक टीम इमरजेंसी शिकायतों के डिस्पोजल के लिए बनाई गई है। यह टीम शिकायत दर्ज कराने के बाद तत्काल कार्रवाई करेगी।

Read Also- Ranchi Drug Peddlers Arrested : रांची में ब्राउन शुगर के तीन बड़े पैडलर गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Related Articles