हेल्थ डेस्क : मशरूम या एगारिकस बिस्पोरस, जो कि अपने अद्वितीय स्वाद और आकर्षक रूप से खाने के लिए काफी पसंद किया जाता है। कई लोग मानते हैं कि बिना मशरूम खाए बारिश के मौसम को सही से इंज्वॉय नहीं किया जा सका है। आपको पता है, मशरूम की खेती पहली बार जापान और चीन में 600 ईसा पूर्व में की गई थी। इसकी खेती पूरे साल भर होती है। यह न केवल एक स्वादिष्ट व्यंजन होता है, बल्कि यह हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। पोषण मूल्य से लेकर प्रोटीन की अधिकतम मात्रा तक, मशरूम एक स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।
मशरूम में होता है पोषक तत्व
मशरूम हमारे आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिनमें पोषक तत्वों का खजाना छिपा रहता है। ये खाद्य पदार्थ विभिन्न प्रकार के विटामिन, खनिज, और प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है, जिनसे हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
मशरूम होता है प्रोटीन का सबसे उत्तम स्रोत
जब बात खाद्य पदार्थों के प्रोटीन स्रोत की होती है, तो मशरूम का उसमें महत्वपूर्ण स्थान है। मशरूम विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही विटामिन बी की भरपूर मात्रा होने के कारण मशरूम हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।
हमारा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है
विशेषज्ञ के अनुसार मशरूम विटामिन डी और विटामिन बी के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं, जो हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सही होते हैं। मशरूम के नियमित सेवन से हमारे शारीरिक तंतु स्वास्थ्य में सुधार होता है और हमारा मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
बीमारियों में मशरूम का उपयोग
मशरूम का सेवन बीमारियों के इलाज में भी किया जा सकता है। कई शोध द्वारा प्रमाणित है कि मशरूम के सेवन से कैंसर के खिलाफ रक्षा करने में मदद मिलती है और यह दिल के रोगों, मधुमेह और ओवरवेट जैसी समस्याओं को दूर रखता है।
मशरूम के न्यूट्रीशन और हेल्थ वैल्यू
मशरूम का सेवन कई प्रकार के न्यूट्रीशनल फायदा पहुंचाता है। मशरूम के सेवन से हमारे शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलता है।
मशरूम के सेवन की बीमारियों में उपयोगिता
कैंसर : कई अध्ययनों में पाया गया है कि मशरूम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर के खिलाफ लड़ने में मदद करता है। शियातेका मशरूम में मौजूद सेलेनियम कैंसर के खिलाफ रक्षा करने में सहायक साबित होता है।
डायबिटीज: मशरूम में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, मशरूम में विटामिन बी3 का उच्च स्तर होता है, जो इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
ह्रदय रोग: मशरूम में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो ह्रदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है और ह्रदय रोग के खतरे को कम कर सकता है।
READ ALSO : क्यों खाना चाहिए ब्राउन राइस, जानें क्या है इसमें चमत्कारी गुण?
कैसे शामिल करें मशरूम अपने आहार में
मशरूम को आप अपने आहार में विभिन्न तरीकों से शामिल कर सकते हैं। यह सब्जी के रूप में, सूप के रूप में, सैलड के रूप में या विभिन्न व्यंजनों में जैसे कि पास्ता, पिज्जा और स्टिर-फ्राइ डिश के रूप में खा सकते हैं। मशरूम हमारे आहार का महत्वपूरर्ण हिस्सा है, जो हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इनमें विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन होते हैं, जो हमें ऊर्जा प्रदान करती है और हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को ठीक रखता है।
मशरूम के सेवन से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। यह न्यूरोट्रांसमिटर्स को स्थिर करने में मदद करता है, जिससे हमारा मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इसके साथ ही, मशरूम अन्य अन्य शारीरिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के खिलाफ भी हमें सुरक्षित रखता है।