Home » राउरकेला में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मनाया बकरीद

राउरकेला में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मनाया बकरीद

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

राउरकेला : मुस्लिम धर्मावलंबियों के पवित्र त्योहार बकरीद के अवसर पर सुबह 8 बजे राउरकेला प्लांट साइड के पास स्थित ईदगाह मैदान में सैकड़ों लोगों ने नमाज अदा की। पूरी दुनिया के कल्याण की कामना की गयी। ईदगाह का मैदान अल्लाह हू अकबर के नारों से गूंज रहा था। प्रार्थना में मुस्लिम समुदाय के कई प्रमुख बुद्धिजीवी शामिल हुए।

इस अवसर पर राउरकेला के विधायक सह श्रम मंत्री शारदा प्रसाद नायक ईदगाह मैदान पहुंचे। लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी। राउरकेला जिला पुलिस अधीक्षक भानु महापात्रा और उनकी टीम मौके पर मौजूद रही। कानून व्यवस्था बनी रही। बीजू जनता दल शहर अध्यक्ष गगन पांडा, परिषद सदस्य बृजमोहन अग्रवाल वरिष्ठ नेता जयंत कुमार मिश्रा, सुदाम चंद्र दास, वकील प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष नायक,

अध्यक्ष सत्यनारायण महापात्र, सुदर्शन मिश्रा, पिंकू जयसवाल, सुरेंद्र सिंह ने सबको शुभकामनाएं दी।इस दौरान बीजेडी के वरिष्ठ नेता मुना बिलाल शमीम अख्तर, हैदर अली, मो. फहीम, युवा नेता इजाज अहमद , समसेल्ली, नसीम अख्तर एमडी इरफान, एमडी अनवर, मयूर अहमद, सोहेब आलम इमर्जी फिरोज, महफूज खान, तौशीफ राजा नाशिर मौजूद थे।

Related Articles