Home » ‘मेरे अंकल जाकिर मरे नहीं…’भतीजे आमिर का फूटा गुस्सा, उस्ताद की मौत की खबर को बता रहे अफवाह! कहा दुआ करें…

‘मेरे अंकल जाकिर मरे नहीं…’भतीजे आमिर का फूटा गुस्सा, उस्ताद की मौत की खबर को बता रहे अफवाह! कहा दुआ करें…

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

मशहूर तबला वादक और म्यूजिक कंपोजर जाकिर हुसैन के निधन की खबर कई मीडिया रिपोर्ट्स में भले ही है। लेकिन उनके निधन पर संशय बरकरार है। अपने आप को उनका भतीजा बताने वाले आमिर औलिया नाम के यूजर आईडी से एक्स पर एक पोस्ट लिखकर बताया है कि वे अभी जिंदा है। उनके लिए आप सभी प्राथनाएं करें। ऐसे में अब पक्की खबर का इंतजार है। फैंस उनके जीविता होने की उम्मीद और पूरी तरह ठीक होने के लिए दुआएं मांग रहे हैं।

गौरतलब है कि 73 वर्षीय जाकिर हुसैन का सैन फ्रांसिस्को में इलाज चल रहा है। उन्हें तबीयत अचानक बिगड़ जाने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वह आईसीयू में भर्ती हैं और हालत ठीक नहीं है। पिछले हफ्ते भी वे अस्पताल में भर्ती रहे थे। उन्हें दिल की बीमारी थी।

चार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके जाकिर हुसैन अभिनेता भी हैं। उन्होंने 12 फिल्मों में काम किया हैं। उन्होंने शशि कपूर के साथ साल 1983 में आई ब्रिटिश फिल्म ‘हीट एंड डस्ट’ में काम किया था। यह उनकी एक्टिंग डेब्यू फिल्म थी। इसके अलावा वह साल 1998 में आई फिल्म ‘साज’ में नजर आए। इसमें शबाना आजमी ने उनकी प्रेमिका का रोल प्ले किया था।

जाकिर हुसैन के पिता भी थे तबला प्लेयर

9 मार्च 1951 को जन्मे जाकिर हुसैन ने अपने करियर में चार ग्रैमी अवॉर्ड ही नहीं जीते है, बल्कि उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी नवाजा गया है। उनके पिता उस्ताद अल्लाह रक्खा कुरैशी भी तबला वादक थे। जाकिर हुसैन पढ़ाई पूरी करने के बाद संगीत की दुनिया में आ गए। उनका रुझान बचपन से ही तबले की धुन की ओर हो गया था।

Related Articles