Home » जमशेदपुर : स्पेशल ओलंपिक, वर्ल्ड गेम 2023 बर्लिन के लिए साइकलिंग के मुख्य काेच बने एलबीएसएम काॅलेज के नरेंद्र हांसदा

जमशेदपुर : स्पेशल ओलंपिक, वर्ल्ड गेम 2023 बर्लिन के लिए साइकलिंग के मुख्य काेच बने एलबीएसएम काॅलेज के नरेंद्र हांसदा

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर में साेमवार काे सम्मान समाराेह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डा अशोक कुमार झा एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने महाविद्यालय के संथाली विभाग सेमेस्टर तीन के छात्र नरेंद्र हांसदा काे सम्मानित किया। इनका चयन मुख्य कोच साइकलिंग, स्पेशल ओलंपिक, वर्ल्ड गेम 2023 बर्लिन हेतु हुआ है। माैके पर प्राचार्य ने कहा यह महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा इसके पूर्व महाविद्यालय के अर्जुन टूटू ने मैराथन जीतकर तीन लाख की राशि प्राप्त की है। महाविद्यालय खेल के क्षेत्र में उतरोतर विकास कर रहा है। वहीं डीईओ निर्मला कुमारी बरेलिया ने कहा कि यह इस संस्थान के लिए गर्व की बात है कि यहां का छात्र इतने बड़े आयोजन के लिए चुना गया है। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक प्रो बिनोद कुमार, डा विनय कुमार गुप्ता, डा संचिता भुई सेन, संजीव मुर्मू, सुकरा हो आदि उपस्थित रहे।

Related Articles