नई दिल्ली/Kansas City Parade Firing : अमेरिका इस बार गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा है।अमेरिका के मिसौरी राज्य के कंसास सिटी में परेड के दौरान फायरिंग हुई। इस घटना में 22 लोगों हताहत हुए हैं। अभी तक 2 लोगों की मौत की खबर है। इस घटना में हमले में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 9 बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 6 से 15 साल के बीच है।
इन सभी के बचने की पूरी संभावना है, क्योंकि ये लोग खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि परेड में हमलावर ने 22 लोगों को अपना शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि अमेरिका में रविवार को ही सुपर बॉल का फाइनल हुआ था, जिसमें ‘कंसास सिटी चीफ’ टीम को जीत मिली थी। इस जीत को सेलिब्रेट करने के लिए ही शहर में परेड निकाली गई थी।
जिसमें गोलीबारी हुई और अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी की घटना उस वक्त सामने आई, जब परेड अपने आखिरी चरण में थी। गोलियों की आवाज को परेड के रास्ते के पास मौजूद एक पेट्रोल पंप से सुना गया। गोलियां चलते ही लोग इधर-उधर भागने लगे और जान बचाने के लिए छिपने लगे।
Kansas City Parade Firing : बढ़ सकती है मृतकों की संख्या:
पुलिस की ओर से की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ चल रही है। ग्रेव्स नेबताया कि जांचकर्ताओं को अभी तक हमले के पीछे की वजह पता नहीं चल पाई है। फायर डिपार्टमेंट प्रमुख रॉस ग्रंडीसन ने बताया कि 22 लोग गोलीबारी का शिकार हुए हैं, जिसमें से 2 की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि परेड में हमले का शिकार बने 15 लोग ऐसे हैं, जो गंभीर रूप से घायल हैं और उनकी जान को खतरा है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
Kansas City Parade Firing पकड़ा गया हमलावर:
पुलिस चीफ स्टेसी ग्रेव्स ने बताया कि परेड में शामिल होने वाले आए कुछ फैन्स ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोगों को एक हमलावर को पकड़ते हुए देखा जा सकता है। ग्रेव्स ने बताया, ‘मैं आज की घटना से बेहद नाराज हूं। जो लोग अपनी टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए परेड में शामिल हुए थे, उन्होंने सुरक्षित माहौल के बारे में सोचा होगा। लेकिन ये घटना हुई। फिलहाल घटना वाली जगह की वीडियो की लगातार समीक्षा हो रही हैं।
READ ALSO : निरसा में दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट, आधा दर्जन घायल, बाइक व कार को पहुंचाया नुकसान, तनाव