Home » NATS : अपरेंटिस रिक्रूटमेंट के तहत चयनित हाेंगे 129 स्नातक, एक साल तक मिलेगा हर महीने 12 हजार रुपए

NATS : अपरेंटिस रिक्रूटमेंट के तहत चयनित हाेंगे 129 स्नातक, एक साल तक मिलेगा हर महीने 12 हजार रुपए

by The Photon News Desk
NATS
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर/NATS:  काेल्हान विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले छात्राें के लिए अच्छी खबर है। ऐसे में 129 स्नातकाें काे औद्याेगिक प्रशिक्षक के साथ ही 12 हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से एक साल तक छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा। इसका नाम एनएटीएस अपरेंटिस रिक्रूटमेंट 2024 दिया गया है। विश्वविद्यालय की और से इससे संबंधित नाेटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही याेजना का लाभ लेने के लिए स्नातकाें काे गूगल लिंक या क्यूआर काेड के जरिए आवेदन करना हाेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी और और आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2024 है।

इसके साथ ही इस याेजना से संबंधित विशेष जानकारी कोल्हान विश्वविद्यालय की वेबसाइट (kolhanuniversity.ac.in) पर भी उपलब्ध है। चयनित अभ्यर्थी को एक वर्ष के सफलतापूर्वक प्रशिक्षण के पश्चात प्रवीणता प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। वहीं अावेदन के बाद इनके चयन की प्रक्रिया क्या हाेगी इसका डिटेल बाद में जारी किया जाएगा और इसकी सूचना काॅल लेटर भेजकर दी जाएगी।

NATS : आवेदन करने की याेग्यता

जारी अधिसूचना के तहत झारखण्ड राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या महाविद्यालय से वर्ष 2019 से 2023 के बीच स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण हुए छात्र इसके लिए याेग्य हाेंगे और वे आवेदन कर सकते हैं। काेल्हान विश्वविद्यालय ने नाेटिफिकेशन जारी कर निर्धारित अवधि में स्नातक उत्तीर्ण अपने सभी छात्राें से इस याेजना के लिए आवेदन करने काे कहा है।

NATS : जानिए इस याेजना के बारे में

एनएटीएस अप्रेंटिसशिप एक 1 वर्षीय कार्यक्रम है जो तकनीकी रूप से प्रशिक्षित व्यक्तियों को उनके चुने हुए रोजगार के क्षेत्र में सफल होने के लिए आवश्यक व्यावहारिक ज्ञान और कौशल प्रदान करता है। संगठन प्रशिक्षुओं को काम पर प्रशिक्षित करते हैं। प्रशिक्षित प्रबंधक और अच्छी तरह से विकसित प्रशिक्षण मॉड्यूल गारंटी देते हैं कि प्रशिक्षु तुरंत और सफलतापूर्वक कार्य कौशल हासिल कर लेते हैं। प्रशिक्षुओं को उनके पूरे शिक्षुता के दौरान वजीफा दिया जाता है, जिसमें से 50% भारत सरकार द्वारा नियोक्ता को प्रतिपूर्ति योग्य है।

यहां दिया जाता है प्रशिक्षण:

इच्छुक छात्र राज्य और संघीय सरकारी संस्थानों और भेल, एचएएल, बीईएल, इसरो, ओडीएफ, एनपीसीआईएल, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, एनटीपीसी, ओएनजीसी, स्टेट फार्म्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, वैपकोस लिमिटेड जैसे वाणिज्यिक संस्थानों में एक साल का प्रशिक्षण कार्यक्रम कर सकते हैं।

READ ALSO : एप्पल के नए लैपटॉप मैकबुक एयर M3 की बिक्री शुरू, जानिए कीमत व खूबियां

Related Articles