Home » Naxali Arrest : पुलिस ने नक्सली अर्जुन सिंह को किया गिरफ्तार, हथियार और गोलियां बरामद

Naxali Arrest : पुलिस ने नक्सली अर्जुन सिंह को किया गिरफ्तार, हथियार और गोलियां बरामद

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के सनगड़वा गांव के पास पुलिस ने छापेमारी कर जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति पार्टी) के नक्सली अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल और पांच गोलियां बरामद हुई हैं। अर्जुन सिंह मनिका थाना क्षेत्र के बरियातू गांव का रहने वाला है।

बुधवार को प्रेस वार्ता में एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी नक्सली अर्जुन सिंह सनगड़वा गांव के आसपास किसी अपराध को अंजाम देने के लिए अपने साथियों के साथ मौजूद है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी शशि कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की। छापामारी के दौरान उसके साथ भाग निकले और नक्सली अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में उसके पास से एक पिस्टल और जिंदा गोलियां भी बरामद की गईं।

अर्जुन पर दर्ज हैं नक्सली हिंसा के दो मामले

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पर मनिका थाना क्षेत्र में पहले से नक्सली हिंसा से संबंधित दो मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, अर्जुन सिंह मुख्य रूप से नक्सली संगठन के नाम पर लेवी वसूलने का काम करता था। एसपी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है, जिनकी मदद से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read also Banana Of Hajipur : अब विदेशों में धूम मचाएगा हाजीपुर का चीनिया केला, मिलेगा जीआई टैग

Related Articles