Home » Jharkhand Maoist Naxalite arrested : झारखंड में बिहार का नक्सली तालो मरांडी को किया गिरफ्तार

Jharkhand Maoist Naxalite arrested : झारखंड में बिहार का नक्सली तालो मरांडी को किया गिरफ्तार

तालो मरांडी बिहार और झारखंड के कुख्यात नक्सलियों के एक मारक दस्ते का सदस्य रहा है। वह पिंटू राणा और मारा गया नक्सली चिराग दा के साथ कई नक्सली योजनाओं का हिस्सा था।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में नक्सल गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भेलवाघाटी थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य तालो मरांडी उर्फ सुनील मरांडी को गिरफ्तार किया। वह बिहार के जमुई जिले के चकाई गांव का रहने वाला है और अपने परिवार के साथ बलिहारी जंगल से पैदल जा रहा था, तभी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

नक्सली तालो मरांडी का आपराधिक इतिहास
एसपी डॉ. विमल कुमार ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि तालो मरांडी का पूर्व में लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह 2019-2020 के दौरान झारखंड और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में दहशत फैलाने, ठेकेदारों से लेवी वसूलने, और सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट करने जैसी कई नक्सली घटनाओं में शामिल था।

सुरक्षा गार्डों से मारपीट व विस्फोटक छिपाने का मामला
एसपी ने बताया कि तालो मरांडी बिहार और झारखंड के कुख्यात नक्सलियों के एक मारक दस्ते का सदस्य रहा है। वह पिंटू राणा और मारा गया नक्सली चिराग दा के साथ कई नक्सली योजनाओं का हिस्सा था। वर्ष 2020 में तालो मरांडी ने गुनायाथर गांव के पास जेडी नदी के किनारे बड़े पैमाने पर विस्फोटक छिपाए थे, जिसका मकसद किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देना था। इसके अलावा, उसने पुल निर्माण के ठेकेदारों से लेवी मांगने के लिए अपने दस्ते के साथ सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट की थी।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता
पुलिस ने इस गिरफ्तारी के साथ नक्सल गतिविधियों पर बड़ी सफलता हासिल की है और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। गिरिडीह पुलिस इस मामले में और जांच कर रही है, ताकि तालो मरांडी और उसके सहयोगियों के अन्य अपराधों को उजागर किया जा सके।

Related Articles