Home » Jharkhand Crime News : झारखंड में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को गला रेत कर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

Jharkhand Crime News : झारखंड में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को गला रेत कर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से दुखद घटना सामने आई है। यहां छोटानागरा थाना क्षेत्र में हथियारबंद नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गला रेत कर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी दहशत फैल गई है। इस संबंध में कोई भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छोटानागरा थाना क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र दीकुपोंगा गांव निवासी तुपरा होनाहोगा के घर को रविवार की देर रात दर्जनों की संख्या में हथियारबंद नक्सलियों ने घेर लिया। उसके बाद उसे हथियार के बल पर घर से उठाकर और दोलैईगाड़ा के पास नदी किनारे ले गए, जहां उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।


इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लेकिन, किसी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। हालांकि, पुलिस के समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने मृतक तुपरा होनाहोगाका शव को दफना दिया। मालूम रहे कि हत्या की घटना से एक दिन पहले ही इसी इलाके में नक्सलियों ने आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) ब्लास्ट कर सुरक्षा बल के दो जवानों को घायल कर दिया था। इसमें से एक सब-इन्स्पेक्टर इलाज के दौरान शहीद हो गए थे। इलाके में सक्रिय नक्सली गतिविधियों को इसी से समझा जा सकता है। ऐसे में ग्रामीण बड़ी संख्या में इलाके में नक्सलियों को घूमता देख डरे और समय हुए हैं। इस बीच एक ग्रामीण की नक्सली द्वारा हत्या कर दिए जाने के बाद ग्रामीणों मे और ज्यादा खौफ समा गया है।


नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या क्यों की, क्या यह पूरा मामला है, स्पष्ट रूप से यह जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन जानकारी मिली है कि तुपरा होनाहोगा कुछ माह पहले नक्सली कनेक्शन के एक मामले में जेल से बाहर आया था। वह एक राजनीतिक दल का सदस्य भी था। बरहाल इस संबंध में अब तक ना पुलिस कुछ बोल पा रही है ना ही ग्रामीण? इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि हत्या की जानकारी अब तक पुलिस को नहीं मिली है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

Read Also- LALU YADAV IFTAR PARTY : बिहार में इफ्तार पॉलिटिक्स : आज लालू यादव देंगे इफ्तार पार्टी, CM नीतीश का बहिष्कार करने वाले मुस्लिम नेता भी होंगे शरीक

Related Articles