एंटरटेनमेंट डेस्क। Actress nayanthara’s Annaapoorani: Nayanthara दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। हाल ही में नयनतारा ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म “जवान” से हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू किया है। बॉलीवुड डेब्यू के बाद साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की ‘अन्नपूर्णी’ फिल्म 29 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म को लेकर शुरू में कोई विवाद नहीं था, लेकिन रिलीज होने के एक महीने बाद फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया।
Nayanthara : आखिर क्या थी विवाद की वजह?
विवाद की मुख्य वजह लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से जुड़ा है। फिल्म में भगवान राम को लेकर दिए गए एक संवाद को बताया जा रहा है कि इस से लोगों की धार्मिक भावनाओं जो ठेस पहुंचा है। फिल्म के एक सीन में नयनतारा, जो फिल्म में एक पुजारी की बेटी का किरदार निभा रही हैं, एक कुकिंग शो में भाग लेती हैं। इस दौरान वह अपने प्रतिद्वंद्वी से कहती हैं कि भगवान राम भी मांस खाते थे।
Nayanthara : एक संवाद ने मचाया बवाल
इस संवाद को लेकर हिंदू समुदाय के लोगों ने बहुत आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि भगवान राम एक आदर्श पुरुष हैं और वे मांस नहीं खाते थे। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं और नयनतारा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में शिकायत भी दर्ज कराई है। वही विवादों के बीच अब नयनतारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में नयनतारा ने माफी भरा नोट लिखा है। जिस मे उन्होंने लोगों मे माफी मांगी है।
नेटफ्लिक्स फिल्म को अपने प्लेटफॉर्म से हटाया
इस विवाद के बाद नेटफ्लिक्स ने भी फिल्म को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। फिल्म के निर्माताओं ने भी एक माफीनामा जारी किया है। उन्होंने कहा है कि उनके इरादे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।
Nayanthara : सामने आ रही हैं तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं
विवाद के बाद फिल्म को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोगों का मानना है कि फिल्म के निर्माताओं ने जानबूझकर इस संवाद को शामिल किया ताकि विवाद हो और फिल्म चर्चा में रहे। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह संवाद फिल्म की कहानी का हिस्सा है और इसे गलत तरीके से नहीं लिया जाना चाहिए। फिलहाल, फिल्म विवादों में घिरी हुई है और यह देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या होता है।
READ ALSO: