Home » Big Breaking: NCP नेता Baba Siddique की गोली मार कर हत्या.. लीलावती में ली आखिरी सांस

Big Breaking: NCP नेता Baba Siddique की गोली मार कर हत्या.. लीलावती में ली आखिरी सांस

इस घटना की सूचना मिलने के बाद एक्टर सलमान खान और संजय दत्त अस्पताल पहुंचे।

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

मुम्बई : शनिवार देर रात एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मार हत्या कर दी गई है। मुंबई के बांद्रा ईस्ट में उन पर अज्ञात द्वारा कई राउंड फायरिंग की गई। आनन फानन में उन्हें बांद्रा के लीलावती अस्पताप में एडमिट कराया गया था। कुछ देर इलाज चलने के बाद, डॉक्टर्स द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, बाबा सिद्दीकी अपने बेटे जीशान के ऑफिस गए हुए थे। उसी वक्त उन पर अचानक गोलीबारी कर दी गई। इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। सिद्दीकी पिछले 43 साल से कांग्रेस से जुड़े थे। लास्ट ईयर ही उन्होंने कांग्रेस को छोड़ एनसीपी ज्वाइन किया था।

गोली मारने वालों में से दो गिरफ्तार: एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्होंने पुलिस और अस्पताल में लोगों से बात की है। शिंदे आगे कहते हैं, ’अभी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, एक उत्तर प्रदेश से और एक हरियाणा से, जबकि एक अन्य फरार है। मैंने मुंबई पुलिस से सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

उधर, इस घटना की सूचना मिलने के बाद एक्टर सलमान खान और संजय दत्त अस्पताल पहुंचे। ताजा जानकारी के अनुसार, मुंबई के क्राइम ब्रांच को केस हैंडओवर कर दिया गया है।

बॉलिवुड से था खास कनेक्शन

बाबा सिद्दीकी अपने बॉलीवुड स्टार्स के कनेक्शन के लिए भी खूब पहचाने जाते थे। सालभर उनके इफ्तार पार्टी की चर्चा रहती है। पूरा बॉलीवुड इस इफ्तार पार्टी में शिरकत करता है। बाबा सिद्दीकी ने ही सलमान और शाहरुख खान के बीच सुलह करवाया था।

Related Articles