Home » काेल्हान की सबसे बड़ी ड्रग डीलर काे भतीजे ने मारी गाेली, स्थिति नाजुक

काेल्हान की सबसे बड़ी ड्रग डीलर काे भतीजे ने मारी गाेली, स्थिति नाजुक

by Rakesh Pandey
काेल्हान की सबसे बड़ी ड्रग डीलर काे भतीजे ने मारी गाेली
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले में अपराधियाें का हाैसला बुलंद है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दाे दिनाें में अपराधियाें ने दाे लाेगाें काे गाेली मार दी है। शनिवार काे जहां कपाली में युवक की गाेली मारकर हत्या कर दी गयी थी। वहीं रविवार काे आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर पैडलर डॉली परवीन को उसी के रिश्ते में भतीजे राजू ने गोली मार दी।

घटना के बाद घायल अवस्था में उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉली के सीने में गोली मारी गई है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बता दें कि आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से ब्राउन शुगर का करोबार बड़े पैमाने पर चलता है। पुलिस ने डॉली को पूर्व में जेल भेजा था, इसके बाद उसके भाई ने उसके अवैध कारोबार को संभाला था। डॉली हाल ही में जेल से रिहा हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

काेल्हान की सबसे बड़ी ड्रग डीलर काे भतीजे ने मारी गाेली

रविवार को उसे उस वक्त गोली मारी गई, जब वह बाजार की ओर जा रही थी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। ड्रग्स के काराेबार में पुरानी रंजिश में इस घटना काे अंजाम दिया गया है। अगर डॉली की बात करें ताे उसका नाम काेल्हान के सबसे बड़े ड्रग डीलर में आता है। वह इस मामले में कई बार जेल जा चुकी है।

READ ALSO : मुकेश अंबानी से रंगदारी मांगने वाले युवक को महाराष्ट्र पुलिस ने तेलंगाना से किया गिरफ्तार

Related Articles