सेंट्रल डेस्क: भारत समेत पूरी दुनिया में नए साल का आगाज हो गया। पूरी दुनिया में नव वर्ष 2025 के स्वागत के लिए लोग जश्न में डूबे हैं। जगह-लोगों ने पटाखे जलाकर और एक-दूसरे को शुभकामना देकर नव वर्ष का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर भी लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश भेज रहे हैं।
एक ओर जहां क्लब और पार्टियों में लोग इकट्ठे होकर नए साल का जश्न मनाने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर बनारस के मंदिरों, अमृतसर के गुरुद्वारे और दिल्ली के कनॉट प्लेस पर काफी संख्या में लोग मौजूद हैं। सभी नया साल का जश्न मनाने में लगे हैं।
रांची और पटना में भी जमकर मना जश्न
झारखंड की राजधानी रांची और बिहार की राजधानी पटना में भी लोग जमकर नए साल का स्वागत कर रहे हैं। बड़े होटलों में नव वर्ष के स्वागत के लिए आयोजित पार्टियों में संगीत पर लोग थिरकते नजर आए।

पंजाब में लोग अमृतसर के गोल्डेन टेंपल में इकट्ठा होकर जश्न मनाते दिखे। इस दौरान गोल्डन टेंपल रौशनी में नहाया हुआ दिखाई दिया। लोग गोल्डन टेंपल के माथा टेक रहे हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। सभी नए साल के स्वागत में उत्साहित नजर आए।