Home » NIA Big Revelation : एक करोड़ के इनामी पतिराम मांझी समेत 11 नक्सलियों के खिलाफ NIA की चार्जशीट

NIA Big Revelation : एक करोड़ के इनामी पतिराम मांझी समेत 11 नक्सलियों के खिलाफ NIA की चार्जशीट

by Anand Mishra
NIA big revelation
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi (Jharkhand) : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने राउरकेला (Odisha) में चार हजार किलोग्राम विस्फोटक लूट मामले में अहम खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार एनआईए की जांच में पता चला है कि झारखंड और ओडिशा के नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए विस्फोटक की लूट की थी।

सारंडा में सक्रिय है नक्सली पतिराम व अन्य

इस मामले में एनआईए ने 11 नक्सलियों पर चार्जशीट दाखिल किया है। इनमें झारखंड के सारंडा में सक्रिय एक करोड़ इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल, जरजा मुंडा, पिंटू लोहरा, लालजीत, शिवा बोदरा, अमित मुंडा, सुखलाल मुंडा, रवि, राजेश, सोहन और अप्टन शामिल हैं।

पश्चिमी सिंहभूम से बरामद हुआ था 200 पैकेट विस्फोटक

एनआईए ने अपनी जांच में पाया है कि ये आरोपी लगभग 200 पैकेट विस्फोटक (एक में 20 किलोग्राम) की लूट की आपराधिक साजिश, योजना और उसे अंजाम देने में सक्रिय रूप से शामिल थे। उल्लेखनीय है कि लूट गया विस्फोटक झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से बरामद किया गया था।

Related Articles

Leave a Comment