Home » Nipah Virus: केरल में निपाह वायरस से संक्रमण का आया मामला, एक की मौत

Nipah Virus: केरल में निपाह वायरस से संक्रमण का आया मामला, एक की मौत

by Rakesh Pandey
Nipah Virus
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क/Nipah Virus: केरल में एक बार फिर निपाह वायरस लोगों में डर पैदा करने लगा है। केरल के मलप्पुरम में निपाह वायरस से संक्रमित एक किशोर की मौत हो गई। यह राज्य में इस साल निपाह वायरस से होने वाली पहली मौत है। इस मौत बाद से राज्य सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। मृत किशोर के परिजनों को आइसोलेशन और निगरानी में रखा गया हैं। उस परिवार का एक सदस्य आईसीयू में है।

Nipah Virus: किशोर के 6 दोस्त सीधे संपर्क में

मृतक किशोर के 6 दोस्त उसके सीधे संपर्क में थे, इसलिए उसके दोस्तों की निपाह संक्रमण की जांच की गई, हालांकि गनीमत यह रही कि उन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया हैं कि जिले में सोमवार को 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सीट आवंटन में प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए।

Nipah Virus: क्या है निपाह वायरस

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, निपाह एक जूनोटिक वायरस है। यह जानवरों और इंसानों दोनों में फैल सक है। संक्रमित जानवरों या उनके शरीर से निकले तरल पदार्थ के सीधे संपर्क में आने से भी इसका संक्रमण फैल सकता है। संक्रमित चमगादड़ों के यूरिन या लार से दूषित होनेवाले फल खाने से भी यह इंसानों में फैल सकता है। हालांकि कई मामलों में देखा गया है कि यह सुअर, बकरी, घोड़े और कुत्तों के जरिए भी फैल सकता है।

Nipah Virus: क्या हैं निपाह संक्रमण के लक्षण

इस वायरस का संक्रमण होने पर लक्षण आमतौर पर 4 से 14 दिनों के भीतर दिखने शुरू हो जाते हैं। इसमें सबसे पहले बुखार और सिरदर्द होता है। सर्दी, जुकाम व सांस लेने में कठिनाई होने लगती है। आदमी बेचैन और परेशान होता है।

 

read also:- Lalu Yadav: लालू यादव एम्स में हुए भर्ती, डिस्चार्ज होने के बाद चर्चाओं पर लगा विराम

Related Articles