Home » बिहार में सियासी हलचल तेज, राज्यपाल से अचानक मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार में सियासी हलचल तेज, राज्यपाल से अचानक मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

by The Photon News Desk
Nitish Kumar Virendra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार में सियासी पारा एक बार फिर से चढ़ने लगा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री Nitish Kumar अचानक से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार(Nitish Kumar)के साथ जदयू कोटे के मंत्री विजय चौधरी भी हैं। इसे लेकर प्रदेश में सियासी अटकलें तेज हो गई है।

NITISH KUMAR

सियासी कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री अपना पाला बदल सकते हैं। ऐसे में यह मुलाकात काफी मायने रखती है। राज्यपाल और नीतिश कुमार (Nitish Kumar) के बीच हुई ये मुलाकात लगभग 40 मिनट चली है। कहा जा रहा है कि इस दौरान बजट सत्र को लेकर चर्चा हुई।

Nitish Kumar  : राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे नीतिश?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अभी न्याय यात्रा पर हैं। बिहार में राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा 29 जनवरी को पश्चिम बंगाल से बिहार के किशनगंज में प्रवेश करेगी। 29 जनवरी को किशनगंज और 30 जनवरी को पूर्णियां में सभा होगी। वहीं, 31 को उनकी कटिहार में सभा होगी। कांग्रेस नेता प्रेम चंद मिश्रा ने सोमवार को उक्त जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा में राजद नेता लालू प्रसाद यादव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार (Nitish Kumar) व भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य भी शामिल होंगे। हालांकि, जदयू की ओर से अभी तक इस संदर्भ में कोई बयान नहीं आया है।

इंडिया गठबंधन के नेताओं को भेजा गया आमंत्रण

कांग्रेस नेता प्रेम चंद मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है। वहीं, इसमें शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं को आमंत्रण भेजा जा रहा है। एक फरवरी को यह यात्रा अररिया होते हुए पश्चिम बंगाल लौट जाएगी। फिर बाद में बिहार के सासाराम, कैमूर, औरंगाबाद में उनकी यात्रा होगी।

READ ALSO : जदयू में भगदड़, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर सुनील ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Related Articles