Home » Bihar Crime : भागलपुर में आधी रात को STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी

Bihar Crime : भागलपुर में आधी रात को STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी

Bihar Crime : मुठभेड़ में मारा गया गुरुदेव मंडल 2022 में नवगछिया क्षेत्र में हुए तीन बड़े लूटकांडों का मुख्य आरोपी था। उसे 'फूफा गिरोह' का सरगना माना जाता था, जो लंबे समय से नवगछिया, कंचनपुर और कदवा इलाके में सक्रिय था।

by Rakesh Pandey
bihar encounter news
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Bihar Crime : भागलपुर/नवगछिया : बिहार के भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात करीब एक बजे हुए एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी गुरुदेव मंडल उर्फ सनोज कुमार ढेर हो गया। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और स्थानीय पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को राज्य में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

मुरली सोनैया धार में हुई मुठभेड़, पुलिस पर की गई फायरिंग

मुठभेड़ की यह घटना मुरली सोनैया मछली धार क्षेत्र की है, जहां गुरुदेव मंडल अपने गिरोह के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था। पुलिस जब मौके पर पहुंची और अपराधियों को रुकने को कहा, तो गुरुदेव मंडल ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें गुरुदेव मंडल को छाती और पेट में गोली लगी, और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

धमदाहा का था निवासी, दर्जनों गंभीर मामले दर्ज

गुरुदेव मंडल पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना के हरीनकोल गांव का निवासी था। पुलिस के अनुसार, उस पर 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वर्ष 2022 में नवगछिया क्षेत्र में हुए तीन बड़े लूटकांडों में वह मुख्य आरोपी था। उसे ‘फूफा गिरोह’ का सरगना माना जाता था, जो लंबे समय से नवगछिया, कंचनपुर और कदवा इलाके में सक्रिय था।

पहले भी पुलिस पर कर चुका था जानलेवा हमला

वर्ष 2022 में नवगछिया के जीरोमाइल क्षेत्र में एक लूट की योजना बनाते समय भी पुलिस ने उसे घेरा था। उस समय तत्कालीन एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान गुरुदेव मंडल ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की थी, जिसमें एसडीपीओ बाल-बाल बचे थे। उस घटना में गुरुदेव मंडल पैर में गोली लगने के बावजूद फरार हो गया था।

दोबारा मिली सूचना, STF और पुलिस ने घेरा

शुक्रवार की रात रंगरा थाना को सूचना मिली कि गुरुदेव मंडल अपने गिरोह के साथ फिर से किसी वारदात की योजना बना रहा है। थानाध्यक्ष अशुतोष कुमार के अनुसार, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, जहां एनकाउंटर हुआ और गुरुदेव मंडल मारा गया। मौके से हथियार और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।

शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

एनकाउंटर के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया और उसे अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मृत अपराधी के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Read Also- Jharkhand News : JJMP सुप्रीमो पप्पू लोहरा से माओवादी भी खाते थे खौफ, जनअदालत में मिलने वाली थी मौत की सजा

Related Articles