Home » Bihar Revenue Map : अब 72 घंटों में घर बैठे मिलेगा गांव का राजस्व नक्शा

Bihar Revenue Map : अब 72 घंटों में घर बैठे मिलेगा गांव का राजस्व नक्शा

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार सरकार ने एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अब आप अपने गांव या शहर का भूमि नक्शा केवल 72 घंटों में प्राप्त कर सकते हैं। ‘डोर स्टेप डिलीवरी सेवा’ के तहत यह सुविधा दी जा रही है, जिससे आप घर बैठे ही अपने क्षेत्र का राजस्व नक्शा ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। यह कदम डिजिटल इंडिया मिशन के तहत पारदर्शिता और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

अब आपको अपने गांव या शहर के भूमि नक्शे के लिए सरकारी दफ्तरों में लंबी लाइनों में खड़ा होने या बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिहार सरकार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने इस ऑनलाइन सेवा को शुरू किया है, जो मात्र 72 घंटों में नक्शा आपके घर पर भेज देती है।

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए, इच्छुक व्यक्ति को बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। यह सेवा पूरी तरह से डिजिटल है, जिससे न केवल भ्रष्टाचार पर काबू पाया जा सकेगा, बल्कि नागरिकों को पारदर्शिता और सुविधाएं भी मिलेंगी।

पारंपरिक रूप से, बिहार में भूमि से संबंधित दस्तावेज प्राप्त करने के लिए लोगों को संबंधित कार्यालयों में कई बार चक्कर काटने पड़ते थे। इससे न सिर्फ समय की बर्बादी होती थी, बल्कि भ्रष्टाचार की संभावना भी बनी रहती थी। अब डोर स्टेप डिलीवरी सेवा के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हो गई है, जो नागरिकों के लिए बहुत ही सुविधाजनक है।

कैसे मंगवाएं अपने गांव का नक्शा

  1. सबसे पहले बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट http://dlrs.bihar.gov.in पर जाएं।
    2- “Door Step Delivery Of Revenue Maps” पर क्लिक करें।
  2. अब, एरिया में से ‘रूरल’ या ‘म्युनिसिपल’ में से एक विकल्प चुनें।
  3. मैप टाइप में CSS/CK में से कोई एक चुनें।
  4. जिला और क्षेत्र का चयन करें।
  5. मौजा/वार्ड चुनें और “सर्च मैप” पर क्लिक करें।
  6. नक्शे का चयन करें और “No. Of Sheet” चुनें।
  7. “Select Sheet Name” पर क्लिक करें।
  8. “Add to Cart” में जाएं और “Proceed” पर क्लिक करें।
  9. डिलीवरी पता भरें और चेक आउट पर क्लिक करें।
  10. “Pay Now” पर क्लिक कर ऑनलाइन भुगतान करें और भुगतान का स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।
  11. भुगतान सफल होते ही आपको एक प्राप्ति रसीद मिलेगी, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

इस प्रक्रिया के फायदे


तेज और आसान प्रक्रिया – नक्शे के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय की बचत होगी।
पारदर्शिता और भ्रष्टाचार में कमी – ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण दलालों और अनावश्यक लेन-देन से बचा जा सकेगा।
निर्माण कार्य में तेजी – घर, दुकान या अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए नक्शा जल्दी मिलेगा, जिससे निर्माण कार्य की गति बढ़ेगी।
डिजिटल इंडिया को बढ़ावा – इससे डिजिटल सुविधाओं का सही उपयोग होगा और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी।
योजना और विकास में मदद – संपत्ति खरीदने या बेचने के निर्णय लेने में नक्शा मिलने से मदद मिलेगी।

इस सुविधा के जरिए बिहार सरकार ने अपने नागरिकों को अधिक सुविधा और पारदर्शिता प्रदान की है। अब किसी भी प्रकार के भूमि नक्शे के लिए सरकारी दफ्तरों में चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी, और घर बैठे 72 घंटों में आपको अपनी जरूरत का नक्शा मिल जाएगा।

Read also Jamshedpur Homes : मकान बनाने के लिए पैसे नहीं हैं तो मत घबराएं, मानगो नगर निगम आएं

Related Articles